प्रतीकात्मक तस्वीर.
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा (Dantewada) जिले के अबूझमाड़ (Abujhmad) में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम 30 नक्सलियों (Moists) के मारे जाने की सूचना है. पुलिस के अनुसार, दंतेवाड़ा और नारायणपुर (Narayanpur) के जिला रिजर्व गार्ड (DRG) ने अबूझमाड़ में माओवादियों की मौजूदगी की विशेष खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग पुलिस कैंपों से अभियान चलाया. DRG एक विशेष बल है, जिसमें आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी शामिल होते हैं.
पुलिस की ओर से जारी एक प्रेस नोट में कहा गया है, ‘यह मुठभेड़ तीन गांवों- गोवेल-नेंदुर-तुलतुली के आसपास के जंगल क्षेत्र में हुई.’ ये तीनों गांव दंतेवाड़ा के अबूझमाड़ क्षेत्र में आते हैं.
सूत्रों के अनुसार, एके 47 राइफल और एक सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर) जैसे हथियारों के साथ कई शव बरामद किए गए हैं और आगे की तलाशी अभियान जारी है. इस घटना से इस साल नक्सली हिंसा में मारे गए माओवादियों की संख्या 164 हो गई है. कुल 15 सुरक्षाकर्मी और 47 नागरिक भी मारे गए हैं.
गोवा के आकार के बराबर अबूझमाड़ को नक्सलियों का गढ़ माना जाता है. राज्य में पिछली बड़ी मुठभेड़ 3 सितंबर को हुई थी, जब दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की सीमा पर छह महिलाओं सहित 9 माओवादी मारे गए थे.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…