उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद यति नरसिंहानंद पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में FIR दर्ज कर ली गई है. सिहानी गेट थाने के पुलिस अधिकारी त्रिवेंद्र सिंह की शिकायत पर IPC की धारा 302 के तहत का मामला दर्ज किया गया है. थाने के SHO ने बताया कि यह FIR यति नरसिंहानंद के वायरल वीडियो के आधार पर दर्ज किया गया है, लेकिन उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. वीडियो के जांच के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी.
हिंदी भवन में एक सेवा संस्थान की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती भी उपस्थित थे. आरोप है कि उन्होंने अपने संबोधन के दौरान धर्म विशेष पर विवादास्पद बात कही थी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखने के बाद 3 अक्टूबर को सिहानीगेट थाने के पुलिस अधिकारी त्रिवेंद्र सिंह ने कार्रवाई की मांग की.
नरसिंहानंद ने लोगों से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला न जलाने की भी अपील करते हुए कहा था कि हम हर साल जलाते हैं मेघनाद को, उसके जैसा चरित्रवान व्यक्ति इस धरती पर पैदा नहीं हुआ. वह इसके बाद पैगंबर और कुरान पर आपत्तिजनक बातें करते हुए कहा कि कोई रिकॉर्ड कर रहा है या नहीं? सब रिकॉर्ड कर लेना और वायरल कर देना.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…