Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Chhattisgarh में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम 30 नक्सलियों की मौत, AK47, रायफल समेत अन्य हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से जारी एक प्रेस नोट में कहा गया है, ‘यह मुठभेड़ तीन गांवों- गोवेल-नेंदुर-तुलतुली के आसपास के जंगल क्षेत्र में हुई.’ ये तीनों गांव दंतेवाड़ा के अबूझमाड़ क्षेत्र में आते हैं.

chhattisgarh news

प्रतीकात्मक तस्वीर.

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा (Dantewada) जिले के अबूझमाड़ (Abujhmad) में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम 30 नक्सलियों (Moists) के मारे जाने की सूचना है. पुलिस के अनुसार, दंतेवाड़ा और नारायणपुर (Narayanpur) के जिला रिजर्व गार्ड (DRG) ने अबूझमाड़ में माओवादियों की मौजूदगी की विशेष खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग पुलिस कैंपों से अभियान चलाया. DRG एक विशेष बल है, जिसमें आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी शामिल होते हैं.

पुलिस की ओर से जारी एक प्रेस नोट में कहा गया है, ‘यह मुठभेड़ तीन गांवों- गोवेल-नेंदुर-तुलतुली के आसपास के जंगल क्षेत्र में हुई.’ ये तीनों गांव दंतेवाड़ा के अबूझमाड़ क्षेत्र में आते हैं.

सूत्रों के अनुसार, एके 47 राइफल और एक सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर) जैसे हथियारों के साथ कई शव बरामद किए गए हैं और आगे की तलाशी अभियान जारी है. इस घटना से इस साल नक्सली हिंसा में मारे गए माओवादियों की संख्या 164 हो गई है. कुल 15 सुरक्षाकर्मी और 47 नागरिक भी मारे गए हैं.

गोवा के आकार के बराबर अबूझमाड़ को नक्सलियों का गढ़ माना जाता है. राज्य में पिछली बड़ी मुठभेड़ 3 सितंबर को हुई थी, जब दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की सीमा पर छह महिलाओं सहित 9 माओवादी मारे गए थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital