देश

अल्लाह का शुक्र है कि कुछ तो हो रहा है…कम से कम पंचायत चुनाव तो होंगे- बोले फारूक अब्दुल्ला

नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि उनके पास ऐसा कोई जादुई चिराग नहीं है, जो अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले विपक्षी एकता की भविष्यवाणी कर सके. उन्होंने, हालांकि यह भी कहा कि गैर-भाजपा दलों को देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होने की आवश्यकता का एहसास होना चाहिए.

अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने का अनुरोध नहीं करेगी, लेकिन इस साल के अंत में होने वाले पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने के लिए तैयार है. अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘(2024 के लोकसभा चुनाव से पहले) विपक्षी दलों की एकता की भविष्यवाणी करने के लिए मेरे पास कोई जादुई चिराग नहीं है। (एक संयुक्त मोर्चा बनाने के लिए) प्रयास जारी हैं और हमें उम्मीद है कि सही समझ विकसित होगी और वे सभी एक साथ आएंगे.’’

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी संसदीय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने के लिए विपक्षी एकता की वकालत की है. उन्होंने कहा, ‘‘मलिक ने (हाल के दिनों में) कई बातें कही हैं … उन्होंने 2019 के पुलवामा हमले के बारे में बात की कि कैसे पांच विमान मुहैया कराए जाने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया था और 700 ट्रकों को सड़क मार्ग से जाना पड़ा था, जहां सुरक्षा की पूर्व कवायद नहीं की गयी थी, और यह एक त्रासदी है.’’

चुनाव कराने की भीख नहीं मांगेगी पार्टी

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराने की भीख नहीं मांगेगी क्योंकि ‘‘वे (भाजपा) लोकतंत्र को कुचल रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत एक लोकतांत्रिक देश है और आप लोगों को उनके अधिकार से वंचित कर रहे हैं.’’

अब्दुल्ला ने जोर देकर कहा कि नेशनल कांफ्रेंस पंचायत और जिला विकास परिषद चुनाव या विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है, भले जब भी चुनाव हो. उन्होंने कहा, ‘‘अल्लाह का शुक्र है कि कुछ तो हो रहा है…कम से कम पंचायत चुनाव तो होंगे. लोकतंत्र का यही आधार है और हम कोई चुनाव नहीं छोड़ेंगे.’’ नेसी नेता ने कहा कि उन्हें फैसला करने दीजिए कि वे विधानसभा चुनाव कब कराने जा रहे हैं, हम तैयार हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

धुआं-धुआं होगा दाऊद का गुरूर, मुंबई वाले घर पर चलेगा BMC का बुलडोजर

Dawood Ibrahim House Demolition: मुंबई के भिंडी बाजार में दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर को…

12 minutes ago

‘पश्मीना शॉल से लेकर कश्मीरी कालीन तक…’, पीएम मोदी ने मनीला में विश्व नेताओं को दिए अनोखे उपहार, जानें सबकी खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप समेत 14 देशों के…

53 minutes ago

कुलगाम एनकाउंटर में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, मस्जिद में छिपा था CRPF हमले का मास्टरमाइंड

Latif Bhat Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर कमांडर…

1 hour ago

कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, लतीफ भट को घेरा; पुलिस ने सरेंडर करने को कहा

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फिर…

2 hours ago