देश

Meet Ayaan Sajad: कश्मीर का 12 साल का अयान सजाद बना इंटरनेट सेंसेशन, ‘Jaane Janaan’ गाना हो रहा वायरल

Meet Ayaan Sajad: दक्षिण कश्मीर के एक लड़के का गाना वायरल हो रहा है. कश्मीर के अनंतनाग जिले के श्रीगुफवारा क्षेत्र का रहने वाला 12 वर्षीय अयान सजाद का पहला कश्मीरी गाना ट्रेंड हो रहा है, जिसे 40 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. अब वह नात-ए-शरीफ लेकर आया है, जो यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया चैनल पर ट्रेंड कर रहा है.

यूट्यूब पर नात-ए-शरीफ पोस्ट किए जाने के तुरंत बाद ही, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हजारों रीलों का दौर चल रहा है, जिसमें बैकग्राउंड में अयान सज्जाद की आवाज है.

‘बे-दर्द‘ गाना भी हुआ था वायरल

अयान ने वर्ष 2022 मे एक कश्मीरी गीत ‘बे-दर्द’ रिलीज़ करने के बाद अपनी गायन की शुरुआत की थी. यह गाना भी कामयाब रहा, जो बाद में वायरल हो गया, और श्रोताओं का दिल जीत लिया, जिससे आज तक चार मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है.

अब, ‘जाने जनान’ नामक नात-ए-शरीफ गाना गाया है. इस गाने को रमजान के पवित्र महीने के दौरान जारी किया गया था, जिसको भी लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. नात-ए-शरीफ को केवल तीन सप्ताह में ही यूट्यूब पर 12 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.

‘मश्क टॉक्स-पॉडकास्ट‘ ने गाने का दिया पहला मौका

एक पत्रकार से बात करते हुए, युवा गायक अयान सज्जाद ने कहा कि उन्होंने शुरुआत में पहलगाम में आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में प्रस्तुति दी, जहां उनके गायन को कश्मीर के एक युवा RJ और ‘मश्क टॉक्स-पॉडकास्ट’ के सीईओ उमर निसार ने स्वीकार किया था. जिन्होंने बाद में अयान को अपने ‘मश्क टॉक्स-पॉडकास्ट’ (Mashq Talks-Podcast) पर अपना गाना ‘बे-दर्द’ डेब्यू करने का मौका दिया था.

आगामी परियोजनाओं के लिए रखेंगे ध्यान

उन्होंने कहा कि अपना पहला गाना गाते हुए उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि गाना 40 लाख व्यूज पार कर जाएगा, लेकिन उस गाने के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया जबरदस्त थी और व्यूज उनकी उम्मीदों से ज्यादा थे. युवा गायक ने कहा कि वे अपनी आगामी परियोजनाओं के लिए ध्यान देना जारी रखेंगे.

– भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

6 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए मां शैलपुत्री से जुड़े आध्यात्मिक व योगिक पहलू

Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…

6 minutes ago

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

49 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

1 hour ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago