देश

‘नए सदस्यों का स्वागत…आतंकवाद पर प्रहार’, SCO समिट में विदेश मंत्री ने जमकर सुनाई खरी-खरी, पढ़कर सुनाया PM Modi का संदेश

SCO Summit 2024: कजाकिस्तान के अस्ताना में 24वां शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. जिसमें शामिल होने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी पहुंचे हैं. शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए एस. जयशंकर ने पीएम मोदी का संदेश पढ़कर सुनाया. जिसमें पीएम मोदी ने एससीओ के सदस्य के रूप में शिखर सम्मेलन की सराहना की.

पीएम मोदी ने अपने संदेश में आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन और आर्थिक विकास के लिए मजबूत कनेक्टिविटी के मु्द्दे पर जोर दिया. पीएम मोदी ने कहा, एससीओ हमारी विदेश नीति में एक अहम स्थान रखता है. भारत ने 2020 में शासनाध्यक्षों की परिषद बैठक और 2023 में राष्ट्राध्यक्षों की परिषद बैठक की मेजबानी की थी.

बेलारूस का स्वागत

विदेश मंत्री ने पीएम मोदी का संदेश पढ़ते हुए आगे कहा, एससीओ में सदस्य के तौर पर ईरान को शामिल होने पर बहुत बहुत बधाई. इस दौरान विदेश मंत्री ने हेलिकॉप्टर दुर्घटना में राष्ट्रपति रईसी समेत अन्य लोगों की दुखद मौत पर संवेदना व्यक्त की. इसके साथ ही राष्ट्रपति लुकाशेंको को पद पर आसीन होने के लिए बधाई भी दी. एससीओ में नए सदस्य के तौर पर शामिल हुए बेलारूस का स्वागत किया.

आतंकवाद पर सुनाई खरी-खरी

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आतंकवाद के मुद्दे पर कहा कि इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य मानवता के खिलाफ वाली हिंसक घटनाओं पर चिंतन करने के साथ ही इसके प्रभाव को कम करना प्राथमिकता होनी चाहिए.

विदेश मंत्री ने कहा, वर्तमान समय में विदेश नीतियों के आधार पर भारत संप्रभुता, स्वतंत्रता, क्षेत्रीय अखंडता, समानता, पारस्परिक लाभ, आतंरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने, बल का प्रयोग न करने या फिर बल की धमकी न देने के लिए परस्पर सम्मान को कायम रख रहा है. हमें एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी. यह एससीओ के मूल लक्ष्यों में से एक है. इसके साथ ही सीमा का उल्लंघन शांति के लिए एक बड़ा खतरा है. आतंकवाद को किसी भी रूप में माफ नहीं किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- जिस लड़ाकू विमान से अभिनंदन ने पाकिस्तान के F-16 फाइटर जेट को किया था ढेर, उसे अगले साल रिटायर करने जा रही वायुसेना, जानें क्या है वजह

विदेश मंत्री ने पीएम मोदी का संदेश पढ़ते हुए कहा, अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उन देशों को पूरी तरह से अलग-थलग कर बेनकाब कर देना चाहिए जो आतंकवाद की खेती करते हैं. उन्हें पनाह देते हैं. अब आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने की जरूरत है. टेरर फंडिंग को पूरी तरह से समाप्त किया जाना चाहिए. आतंकवाद के रास्ते पर जा रहे युवाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

36 minutes ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

48 minutes ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

57 minutes ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

1 hour ago

Explainer: परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझिए पूरा गणित

Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…

1 hour ago

भारत बनेगा दुनिया की नई टेक्सटाइल कैपिटल, 2,360 करोड़ का मिलेगा ऑर्डर, सीटीआई ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा ‘धन्यवाद’

भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल…

2 hours ago