Smriti Biswas
Smriti Biswas Passed Away: हिंदी, मराठी और बंगाली फिल्मों में अपनी अदाकारी के लिए मशहूर एक्ट्रेस स्मृति बिस्वास अब इस दुनिया में नहीं रहीं. उनका बुधवार को 100 साल की उम्र में निधन हो गया. इसकी पुष्टि फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने की है. उन्होंने महाराष्ट्र के नासिक स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली. गुरूवार यानी आज के दिन ईसाई धर्म के रीती-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.
फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, ”दिग्गज एक्ट्रेस स्मृति बिस्वास के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। स्मृति बिस्वास, जिन्होंने इस साल में फरवरी में अपना 100वां जन्मदिन मनाया, वह 1940 और 1950 के दशक की सबसे जीवंत और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक थीं.”आपको बता दें उन्होंने एक्टिंग करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने ‘नेक दिल’, ‘अपराजिता’ और ‘मॉडर्न गर्ल’ जैसी कई हिट फिल्मों में यादगार किरदार निभाए.
दिग्गज एक्टेस स्मृति बिस्वास ने अपने करियर की शुरुआत महज 10 साल की उम्र में बंगाली फिल्म ‘संध्या’ में बतौर बाल कलाकार के रूप में की थी. एक्ट्रेस ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस के चलते इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्हें गुरु दत्त, वी शांताराम, मृणाल सेन, बिमल रॉय, बीआर चोपड़ा और राज कपूर जैसे फिल्म निर्माताओं की फिल्मों में काम करने का मौका मिला।
वह बिमल रॉय की फिल्म ‘आदमी’, किशोर कुमार की फिल्म ‘भागम भाग’, भगवान दादा की मूवी ‘बाप रे बाप’, देवानंद की फिल्म ‘हम सफर’, गुरु दत्त की ‘सैलाब’, वी, शांताराम की ‘तीन बत्ती’, राज कपूर की ‘जागते रहो’, बीआर चोपड़ा की ‘चांदनी चौक’ सहित कई फिल्मों का हिस्सा रहीं। एक्ट्रेस ने 1960 में फिल्म निर्देशक एसडी नारंग से शादी करने के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली.
-भारत एक्सप्रेस
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…
Tirupati Laddu Case Supreme Court Verdict: तिरुपति लड्डू में कथित तौर पर जानवरों की चर्बी…
Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…