देश

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 5वीं पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी की आज (16 अगस्त) पांचवीं पुण्यतिथि है. इस मौके पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री के अलावा तमाम नेताओं ने अटल समाधि पर पहुंचकर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की. अटलजी की पांचवीं बरसी के मौके पर बीजेपी कार्यक्रम आयोजित कर रही है. जिसमें पहली बार भाजपा ने एनडीए के घटक दलों को भी निमंत्रण भेजा गया है. अटल समाधि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी पहुंचकर समाधि पर पुष्प चढ़ाए.

इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पांचवीं पुण्यतिथि पर भाजपा की तरफ से न्योता मिलने पर एनडीए के साथी दलों के नेता भी अटल समाधि पर पहुंचे. जिसमें बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, सुदेश महतो, थंबी दुरई, शिवसेना के राहुल शेवाले, प्रफुल्ल पटेल, अगाथा संगमा के अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल शामिल हैं. इन सभी नेताओं ने अटल समाधि पर पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

बीजेपी ने आयोजित किया कार्यक्रम

दिल्ली स्थित सदैव अटल समाधि स्थल पर बीजेपी ने कार्यक्रम आयोजित किया है. पुण्यतिथि के मौके पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की बेटी नमिता भट्टाचार्य और दामाद रंजन भट्टाचार्य ने भी कार्यक्रम में शिरकत की. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे. जानकारी के मुताबिक एनडीए का हिस्सा रहे बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी अटल समाधि पर श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचेंगे.

यह भी पढ़ें- Nehru Memorial: नेहरू मेमोरियल एंड लाइब्रेरी का नाम बदलकर किया गया ‘पीएम संग्राहलय और पुस्तकालय सोसायटी’, प्रधानमंत्री मोदी ने दिया था सुझाव

गौरतलब है कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के AIIMS में हो गया था. अटलजी की मौत से पूरा देश स्तब्ध हो गया था. उनकी अंतिम यात्रा में लाखों की भीड़ शामिल हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago