दुनिया

Britain PM Rishi Sunak: मोरारी बापू की रामकथा में शामिल हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, लगाए जय श्रीराम के नारे, बोले- हिंदू होने पर गर्व है

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक कैंब्रिज विश्वविद्यालय में चल रही रामकथा में शामिल हुए. पीएम सुनक ने रामकथा में पहुंचने के बाद कहा कि वे यहां पर प्रधानमंत्री बनकर नहीं बल्कि एक हिंदू के तौर पर आए हैं. पीएम ऋषि सुनक ने मोरारा बापू की रामकथा में जय श्रीराम के नारे भी लगाए.

रामकथा में शामिल हुए पीएम सुनक

रामकथा में शामिल होने के दौरान सुनक ने कहा कि ‘ मेरे लिए धर्म बहुत मायने रखता है. यह जीवन के हर पहलू में मुझे रास्ता दिखाता है. पीएम होना एक सम्मान की बात है, लेकिन ये इतना आसान नहीं है. इस पद पर रहते हुए कठिन फैसले भी लेने पड़ते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि धर्म अच्छा कार्य करने के लिए साहस और एक अलग तरह की ऊर्जा देता है. ‘

अपने ऑफिस में रखते हैं गणेश जी की प्रतिमा

प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने आगे कहा कि ” जब मैं चांसलर था तो उस दौरान दिवाली के मौके पर 11 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर दीए जलाना काफी खास पल था. ब्रिटिश होने के साथ ही हिंदू होने पर भी मुझे बहुत गर्व है.” उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रामकथा में शामिल होना उनके लिए किसी सम्मान से कम नहीं है. सुनक ने कहा कि जिस तरह से मोरारा बापू के आसन के पीछे हनुमान जी की तस्वीर लगी रहती है, उसी तरह से उनके दफ्तर में उनकी मेज पर गणेश जी प्रतिमा रखी हुई है.

यह भी पढ़ें- Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 5वीं पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रामायण और भगवत गीता का करते हैं अनुसरण

ऋषि सुनक ने मोरारी बापू से कहा कि ” मैं आपके आशीर्वाद से उसी तरह शासन चलाना चाहता हूं जिस तरह से हमारे धर्मग्रंथों और वेदों में बताया गया है.” बचपन की यादों को ताजा करते हुए सुनक ने कहा कि वे खुद बचपन में मंदिरों में दर्शन के लिए जाया करते थे. जहां उनका पूरा परिवार पूजा और आरती करता था. उन्होंने ये भी कहा कि वह खुद रामायण और भगवत गीता के साथ ही हनुमान चालीसा का अनुसरण करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

41 minutes ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

57 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

1 hour ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago