देश

Atiq-Ahsraf Shot Dead: अतीक-अशरफ के हत्यारें SIT के सामने उगलेंगे कई राज, पूछे जाएंगे ये सवाल, कोर्ट ने दिया 4 दिन का रिमांड

Atiq-Ahsraf Shot Dead: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीनों हत्यारों की बुधावर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में पेशी की गई, जहां से तीनों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. एसआईटी ने तीनों की कस्टडी की मांग कोर्ट से की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर ली. अब पुलिस इन तीनों से अतीक अहमद और अशरफ की हत्या को लेकर पूछताछ करेगी.

सूत्रों का कहना है कि अब एसआईटी की टीम तीनों जानने की कोशिश करेंगी आखिरकार वो माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या क्यों की. इतना ही नहीं माफिया ब्रदर्स की हत्या के बाद से कई तरह के सवाल उठ रहे थे, पूछताछ के दौरान उन सवालों से भी पर्दा उठ सकता है.

फिलहाल अभी तक जो भी पूछताछ तीनों से की गई है, उससे कोई भी संतोषजनक जवाब पुलिस को नहीं मिला है. तीनों ने अतीक और अशरफ की हत्या का सही कारण नहीं बताया है. तो वही दूसरी ओर अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम अभी भी उमेश पाल हत्याकांड मामले में फरार है. पुलिस दोनों को तलाश करने में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है.

ये भी पढ़ें- Atiq-Ahsraf Shot Dead: ‘माफिया ब्रदर्स’ के हत्यारों की थोड़ी देर में होगी पेशी, रिमांड की मांग करेगी एसआईटी, छावनी बना कोर्ट परिसर

बता दें कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की उस वक्त तीनों ने हत्या कर दी थी, जब दोनों को मेडिकल जांच के लिए पुलिस कस्टडी में ले जाया जा रहा था. यह घटना बीते शनिवार (15 अप्रैल) की रात करीब 10 बजे हुई थी. हत्यारे पत्रकार बनकर पहुंचे थे और उस दौरान माफिया ब्रदर्स पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी, जब मीडिया दोनों से सवाल-जवाब कर रही थी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें तीनों का लाइव शूटआउट भी दिखाई दे रहा है.

इस घटना की पूरी जांच के लिए मंगलवार को एसआईटी गठित कर दी गई थी. इसी के बाद एसआईटी टीम ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) दिनेश कुमार गौतम की कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों को तलब करने की मांग की थी. इसी के तहत बुधवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीनों को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से तीनों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

2 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

2 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

3 hours ago