देश

Umesh Pal Murder Case: पांच लाख के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी, उमेश पाल हत्याकांड में फरार है अतीक का गुर्गा

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड मामले में फरार चल रहे 5 लाख के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम के चकिया स्थित घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी अब प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) कर रहा है. जानकारी सामने आ रही है कि पीडीए ने चांद बीबी और गुड्डू मुस्लिम को अपना अवैध मकान तोड़ने के लिए 15 दिन की मोहलत दी थी, जिसकी समय सीमा 18 अप्रैल को खत्म हो गई है. वहीं प्रशासन ने 3 अप्रैल को दूसरा नोटिस भी जारी किया था. यही नोटिस मंगलवार को गुड्डू मुस्लिम की आवास पर चस्पा देखा गया है. अब आज या कल में मृतक माफिया अतीक अहमद के गुर्गे के घर पर बुलडोजर चलाया जा सकता है.

सूत्रों के मुताबिक, पीडीए ने पहले चांद बीबी और गुड्डू मुस्लिम के नाम बीते मार्च में अवैध घर पर नोटिस चस्पा कर दी थी. नोटिस में चांद बीबी और गुड्डू मुस्लिम को 24 मार्च को मकान का दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए गए थे. हालांकि गुड्डू मुस्लिम का मकान चकिया इलाके की गली में है, यहां पर बुलडोजर और पोकलेन मशीन नहीं जा सकती है. ऐसे में मजदूर लगाकर मैनुअली ही मकान को तोड़े जाने की तैयारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Atiq-Ahsraf Shot Dead: ‘माफिया ब्रदर्स’ के हत्यारों की थोड़ी देर में होगी पेशी, रिमांड की मांग करेगी एसआईटी, छावनी बना कोर्ट परिसर

गौरतलब है कि 24 फरवरी को उमेश पाल और उसके दो गनर की हत्या के बाद से ही गुड्डू मुस्लिम फरार चल रहा है. यूपी एसटीएफ लगातार गुड्डू मुस्लिम की गिरफ्तारी के लिए उसका पीछा कर रही है और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन वह गिरफ्त से बाहर है. उसकी लास्ट लोकेशन कर्नाटक में मिली थी. यूपी एसटीएफ का कहना है कि वह गुड्डू मुस्लिम के काफी करीब पहुंच चुकी है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी.

बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में तीन आरोपी मुठभेड़ में ढेर हो चुके हैं, जिसमें माफिया अतीक का बेटा असद भी शामिल है तो वहीं माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ को तीन हत्यारों ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया था. फिलहाल इस मामले में अभी गुड्डू मुस्लिम, अरमान, साबिर और अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार चल रही हैं. इन लोगों की खोजबीन के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

2 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

3 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

4 hours ago