AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और अतीक पर हमला करने वाले (दाएं)
Atiq Ahmed-Ashraf Murder: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या के मामले पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी सरकार पर तीखा हमला बोला है. असदुद्दीन ओवैसी ने तीनों हत्यारोपियों को आतंकवादी बताते हुए पूछा कि उन पर UAPA क्यों नहीं लगाया गया? असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जिन्होंने दो लोगों (अतीक और अशरफ) को पुलिस कस्टडी में गोली मारी, वे आतंकवादी हैं और ये टेरर सेल का मॉड्यूल है.
हैदराबाद में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “उन्होंने (अतीक अहमद और उसके भाई पर गोली चलाने वाले) कहा कि हम मशहूर होना चाहते थे. ये मशहूर होना नहीं है, ये वो ग्रुप है जिसे हम टेरर सेल कहते हैं…हम पूछना चाहते हैं कि उनपर UAPA क्यों नहीं लगा? उन्हें 8 लाख का हथियार किसने दिया? आप याद रखो कि ये आतंकवादी हैं, ये रेडिक्लाइज हो चुके हैं. ये गोडसे के नक्शे कदमों पर चल रहे हैं.”
ओवैसी ने दावा किया, “एक महीने की ट्रेनिंग ली गई, 500 गोलियां चलाईं गईं तब जाकर इन्होंने उस ऑपरेशन को अंजाम दिया. हम इस देश के प्रधान सेवक और यूपी के सीएम से पूछते हैं कि ये कैसे हुआ? और उन पर यूएपीए क्यों नहीं लगा? इस पर कोई जवाब नहीं दे रहे हैं. इनको हथियार किसने दिए? 8-8 लाख के हथियार हमलावरों को किसने दिए? जिनके घर की छत नहीं है उन्हें 8 लाख का हथियार किसने दिया?”
AIMIM प्रमुख ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से अतीक द्वारा लिखे गए कथित लेटर का हवाला देते हुए सवाल किया, “आपको खत मिल गया होगा, जिसमें मरने वाले ने लिखा था कि उसकी मौत का जिम्मेदार कौन होगा? आप बताइए कि किसने इनकी जान ली. ये गोडसे के नक्शे कदम पर चलने वाले लोग हैं, इनको नहीं रोका गया तो ये दीमक हैं जो पुल को खोखला कर देंगे. ”
ये भी पढ़ें: Afsa Ansari: मुख्तार अंसारी की पत्नी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, जानें क्यों तलाश रही है यूपी पुलिस
इसके पहले भी ओवैसी ने अतीक और अशरफ की हत्या के बाद यूपी पुलिस और यूपी की बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला था. एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा था कि अतीक और उनके भाई पुलिस की हिरासत में थे. उनके हाथों में हथकड़ियां लगी हुई थीं. दोनों की हत्या योगी के क़ानून व्यवस्था की नाकामी है. एनकाउंटर राज का जश्न मनाने वाले भी इस हत्या के ज़िम्मेदार हैं.
-भारत एक्सप्रेस
अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…