देश

Viral Video: पेंशन के लिए भीषण गर्मी में कुर्सी के सहारे नंगे पैर बैंक पहुंची बुजुर्ग महिला, वीडियो देख भड़कीं वित्त मंत्री, जानिए SBI ने क्या कहा

Viral Video: सोशल मीडिया के इस दौर में कब कौन सी चीज वायरल हो जाए कह नहीं सकते. कभी इनके वायरल होने से नुकसान भी होता है तो कभी इनका फायदा भी मिलता है. इसी क्रम में अब एक बार फिर एक बुजुर्ग महिला का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर कोई मानवता की दुहाई दे रहा है. वीडियो में एक बुजुर्ग और शारीरिक रूप से कमजोर महिला को तेज धूप में बिना चप्पल के कुर्सी के सहारे सड़क पर चलते हुए दिखाया गया है. महिला का सड़क पर इस अवस्था में घर के बाहर निकलने का कारण अपनी पेंशन लेने के लिए बैंक जाना बताया जा रहा है. जिसके बाद खुद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बात से नाराज दिखीं और उन्होंने इसे लेकर एक ट्वीट किया है, जिसमें महिला के खाता वाले बैंक SBI को टैग किया गया है.

वित्तमंत्री ने लिखा यह

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मल सीतारमण ने इस वीडियो को लेकर SBI को टैग करते हुए लिखा कि- इसका संज्ञान लें और मानवीयता का कार्य करें. क्या वहां कोई बैंक मित्र (Bank Mitra) नहीं है?

SBI ने कही यह बात

वित्तमंत्री निर्मल सीतारमण के इस ट्वीट पर SBI ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि ‘वीडियो देखकर हमें भी उतना ही दुख हुआ है. श्रीमती सूर्या हरिजन हर महीने अपने गांव में सीएसपी से अपनी पेंशन निकालती थीं. उम्र अधिक होने के कारण उसके फिंगर प्रिंट मैच नहीं कर रहे थे. हमने इसके बाद डोरस्टेप पेंशन डिलीवरी की सुविधा देने का फैसला किया है. हम जल्द ही उन्हें व्हीलचेयर सौंपेंगे.

इसे भी पढ़ें: अब का गोड़वा जोड़े पड़ी का? Twitter ने हटाया ब्लू टिक तो अमिताभ बच्चन ने कुछ इस अंदाज में लगाई अर्जी

ओड़िशा का है वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला का नाम सूर्या हरिजन है और उनकी उम्र 70 साल हो चुकी है. ओडिशा के झारीगांव स्थित SBI ब्रांच में उनका खाता है और वह अपनी पेंशन निकलवाने जा रही थीं. वायरल वीडियो को लेकर SBI झारीगांव ब्रांच के मैनेजर का कहना है कि महिला की उंगलियां टूट गई हैं, इसलिए यह दिक्कत हुई है. उन्होंने जल्द ही समस्या का समाधान करने की बात कही.

Rohit Rai

Recent Posts

12 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे सोना-चांदी के दाम…मचा हाहाकार; क्या खरीदारी का यही है सही वक्त?

कमोडिटी मार्केट में भारी बिकवाली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…

25 minutes ago

1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…

60 minutes ago

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

1 hour ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

2 hours ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

3 hours ago