मुख्तार अंसारी और अफशा अंसारी
Afsa Ansari: बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की पत्नी अफशा अंसारी (Afsa Ansari) पर यूपी पुलिस (UP Police) का शिकंजा कसता जा रहा है. पुलिस अफशा अंसारी की जगह-जगह तलाश कर रही है. अब पुलिस ने अफशा के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया है. आरोप है कि मुख्तार के जेल में होने के बाद अफशा ही सारे गोरखधंधे संभालती है. इसके पहले, पुलिस ने मुख्तार अंसारी की पत्नी के खिलाफ इनाम भी घोषित किया था.
पूरे मामले पर गाजीपुर के SP ओमवीर सिंह ने कहा कि अफशा अंसारी 2 मामलों में वांछित हैं जिन पर 50,000 रुपए का इनाम है. यह थाना मऊ से गैंगस्टर एक्ट के तहत भी वांछित हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस की पहली कोशिश उनकी गिरफ्तारी की रहेगी उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. गाजीपुर पुलिस द्वारा मुख्तार गैंग के कई सदस्यों की बेनामी संपत्ति को चिन्हित कर जब्तीकरण कराया गया है.
पुलिस की जांच में सामने आया है कि अफशा अंसारी ने मऊ में विकास कंस्ट्रक्शन के माध्यम से संचालित फर्म बनाकर फर्जीवाड़ा किया. इस मामले में पुलिस ने मुख्तार की पत्नी व दो सालों समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया था. इसी आधार पर गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज हुआ था. मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी के मामले पर मऊ के CO (सिटी) धनंजय मिश्रा ने कहा, “विकास कंस्ट्रक्शन के नाम से इन्होंने फर्म बनाई थी जिसमें इन्होंने माफियागिरी के आधार पर ज़मीन ली थी. जांच के बाद इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज़ हुआ. यह दूसरे देश न भाग जाए उसके लिए लुकआउट नोटिस जारी हुआ है.”
ये भी पढ़ें: “20 लाख लेकर प्रयागराज पहुंच जाओ, वरना इतनी गोलियां मारेंगे कि…” फरार गुड्डू मुस्लिम की धमकी भरी चिट्ठी से हड़कंप
अफशा पर गजल होटल लैंड डील के साथ-साथ नंदगंज में सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप है. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस रिकॉर्ड में अफसा IS-191 गैंग की सदस्य के तौर पर चिह्नित हैं. कुछ मामलों में अफसा के साथ उसके दो भाइयों की भी पुलिस को तलाश है. तीनों की तलाश में पुलिस कई ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है लेकिन अभी तक पुलिस को इस मामले में कामयाबी नहीं मिली है.
-भारत एक्सप्रेस
कमोडिटी मार्केट में भारी बिकवाली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…
अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…