देश

Ashraf Ahmed: “2 हफ्ते के बाद हो जाएगी मेरी हत्या, बड़े अफसर ने दी जान से मारने की धमकी”, अतीक के भाई अशरफ का बड़ा आरोप

Ashraf Ahmed: माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ ने एक बड़े अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया है. बरेली जेल से उमेश पाल अपहरण केस में प्रयागराज पहुंचे अशरफ ने कहा कि “एक अफसर ने मुझे धमकी दी है कि 2 हफ्ते के बाद मेरी हत्या हो जाएगी. अगर मेरी हत्या होती है तो उस अफसर का नाम बंद लिफाफे में इलाहाबाद के चीफ जस्टिस और सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंच जाएगा.”

गैंगस्टर अशरफ (Ashraf Ahmed) ने कहा कि “अफसर ने 2 हफ्ते बाद किसी बहाने से जेल से निकालकर निपटा देने की बात कही थी, हालांकि उसने अफसर का नाम नहीं बताया.

बता दें कि कोर्ट ने मंगलवार को उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक के भाई अशरफ (Ashraf Ahmed) को निर्दोष करार दिया है. जिसके बाद पुलिस की कड़ी निगरानी में आधी रात में अशरफ को वापस बरेली की जेल में पहुंचाया गया.

वहीं, उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक के भाई अशरफ को कोर्ट ने निर्दोष करार दिया है. इस केस में अशरफ समेत 11 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दायर की थी. अशरफ के बाहुबली भाई अतीक अहमद को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है.

ये भी पढ़ें: अतीक को उम्रकैद की सजा मिली तो उमेश पाल की पत्नी ने सीएम योगी से की अपील, बोलीं- माफिया को खत्म किया जाए ताकि…

जानिए क्या है मामला?

दरअसल, साल 2005 में BSP विधायक राजू पाल की गोली मारकर हत्या की गई थी. जिसका आरोप अतीक और उसके भाई अशरफ पर लगा. उमेश पाल राजू पाल की हत्या का गवाह था. अतीक की राह में उमेश पाल सबसे बड़ा रोड़ा बन रहा था. उमेश ने आरोप लगाया था कि जब वो अतीक के दबाव में नहीं झुका तो साल 2006 में बंदूक की नोक पर उसका अपहरण कर लिया गया. अतीक के धमकाने के बाद अदालत में उसी के मुताबिक बयान दिए गए, लेकिन एक साल बाद उमेश ने अतीक और उसके भाई पर एफआईआर दर्ज करवा दी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

20 minutes ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

24 minutes ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

25 minutes ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

41 minutes ago

उम्मीदों से कम रहे गोल्ड, फिर भी इतिहास रच गया भारत! जानिए एशियाई खेलों का पूरा हाल

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल…

44 minutes ago

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

2 hours ago