आरोपी लारेब हाशमी से एटीएस कर रही पूछताछ
Prayagraj News: प्रयागराज में सिटी बस कंडक्टर पर चापड़ से हमला करने वाले आरोपी छात्र से ATS ने पूछताछ की है. जिसमें उसने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. एटीएस ने बताया कि छात्र लारेब हाशमी यूट्यूब पर जेहाद की ट्रेनिंग ले रहा था. लारेब अपने मोबाइल और लैपटॉप पर जेहाद से जुड़ी चीजें देखता था और तकरीरें सुनता था. ये जानकारी उसके मोबाइल और लैपटॉप की सर्च हिस्ट्री से मिली है. लारेब हाशमी यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था.
लारेब हाशमी को पुलिस ने बीते शनिवार को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था. उसके पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था. उसके बाद एटीएस आरोपी लारेब हाशमी से पूछताछ करने में जुटी हुई है. एटीएस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लारेब हाशमी की आतंकियों के साथ किसी भी तरह के कोई संबंध को लेकर पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि सोशल मीडिया पर उसके गूगल सर्च हिस्ट्री से पता चलता है कि वह कई आतंकी संगठनों और कट्टरपंथियों से प्रेरित था. इसीलिए उनकी तकरीरें और भाषण सुनता था.
पुलिस के अनुसार लारेब हाशमी बीटेक का छात्र है. लारेब हाशमी ने बीते दिनों इलेक्ट्रिक सिटी बस कंडक्टर हरिकेश पर चापड़ से हमला बोल कर उसे घायल कर दिया था. हमला करने के बाद लारेब ने जेहादी जिंदा है और अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाए थे. इसका वीडियो भी उसने बनाया था. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ था. वीजियो वायरल होने के बाद कई एजेंसियों ने जांच शुरू की है. डीसीपी यमुना नगर अभिनव त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि लारेब हाशमी यूट्यूब पर कट्टरपंथियों की तकरीरें सुनता था. उसके घर से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं. पुलिस इस मामले की पूरी गंभीरता से जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- Mann Ki Baat: “पूरे हौसले के साथ आतंक को कुचल रहे हैं”, ‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान लारेब हाशमी के पैर में गोली लगी थी. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल होने के चलते अभी उसे जेल नहीं भेजा गया है. हालत में सुधार होने के बाद आगे की पूछताछ की जाएगी. पुलिस रिमांड पर लेने के बाद और भी पूछताछ की जाएगी. पुलिस कमिश्नर ने पूछताछ के लिए एसीपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया है जो हाशमी के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…