खेल

IPL 2024: शार्दुल ठाकुर को KKR ने किया रिलीज, पृथ्वी शॉ पर दिल्ली कैपिटल्स ने लिया बड़ा फैसला

IPL 2024: अगले साल होने वाले आईपीएल की तैयारी की जाने लगी है. जल्द ही ऑक्शन होंगे. इसके पहले सभी फ्रैंचाइजी अपनी टीम के प्लेयर्स को डिटेन और रिलीज करने का फैसला ले रही है. गौतम गंभीर को लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिलीज किया और वो दोबारा कोलकाता नाइट राइडर्स में मेंटॉर के तौर पर चले गए हैं. इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को रिलीज कर दिया है. शार्दुल का प्रदर्शन पिछले सीजन में कुछ खास नहीं रहा है जिसके चलते शार्दुल को केकेआर ने उन्हें रिलीज कर दिया है.

बता दें कि अब प्लेयर्स के रिटेंशन और रिलीज में केवल 24 घंटे का ही समय है. केकेआर ने शार्दुल को रिलीज किया है, जिन्हें शार्दुल ठाकुर को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने धाकड़ ओपनर पृथ्वी शॉ को रिटेन करने का फैसला किया है. बता दें कि शार्दुल ठाकुर केकेआर से पहले 2018 से 2021 तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते थे. 2023 सीजन में शार्दुल ठाकुर ने 11 पारियों में 113 रन बनाए और केवल सात विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें –IND vs AUS T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगा भारत, जानें संभावित प्लेइंग 11 

दिल्ली कैपिटल्स ने लिया बड़ा फैसला

केकेआर के अलावा दिल्ली कैपिटल्स को लेकर भी है. टीम ने अपने एक ऐसे प्लेयर को रिटेन किया है जिसके करियर पर सवाल खड़े होने लगे थे. ये कोई और नहीं बल्कि पृथ्वी शॉ है. शॉ को दिल्ली कैपिटल्स को रिटेन किया है. दिल्ली के साथ पृथ्वी शॉ ने पिछले सीजन में फ्रेंचाइजी के लिए आठ मैच में केवल 106 रन ही बना सके थे, जिसके चलते उन पर सवाल खड़े हो रहे थे.

यह भी पढ़ें-तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की संघर्ष की कहानी, बताया कैसे बल्लेबाज से बन गए गेंदबाज

पृथ्वी शॉ ने काउंटी क्रिकेट में किया था धमाका

बता दें कि पृथ्वी शॉ ने नॉर्थम्पटनशायर के लिए एक दोहरा शतक और एक शतक बनाने में सफल रहे थे. हालांकि, शॉ अपनी रिकवरी के कारण सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी नहीं खेल पाए. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या शॉ इस बार दिल्ली के लिए  कुछ खास कमाल कर पाते हैं, या उन्हें रिटेन करने का दिल्ली का फैसला गलत होता है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

13 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

16 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

48 minutes ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

54 minutes ago