देश

यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद पर हमला, 6 लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज; ये है पूरा मामला

Minister Sanjay Nishad: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के अध्‍यक्ष संजय निषाद पर कथित रूप से कुछ लोगों द्वारा हमला किये जाने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. निषाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा हैं. पुलिस के मुताबिक, संजय निषाद पर कथित रूप से हमला उस समय किया गया, जब वह रविवार देर रात एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गये थे.

प्रवीण निषाद संतकबीरनगर से हैं भाजपा सांसद

संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद संतकबीरनगर से भाजपा सांसद हैं और इस बार फिर भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार रात संजय निषाद मोहम्मदपुर कठार गांव पहुंचे, जहां गांववाले इकट्ठा हो गये और 2019 में चुनाव जीतने के बाद मंत्री और उनके बेटे के कथित रूप से गांव नहीं आने व सिर्फ वोट मांगने की शिकायत करने का आरोप लगाया.

जब मंत्री के नाक से बहने लगा खून

सूत्रों के मुताबिक, कुछ देर बाद ग्रामीणों और मंत्री व समर्थकों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद सुरक्षा गार्ड ने मंत्री को बचाया और अस्पताल पहुंचाया. पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) बृजेश सिंह ने बताया कि मंत्री के निजी सचिव विनोद कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बताया कि झड़प के दौरान लोगों ने मंत्री पर हमला कर दिया, जिससे मंत्री की नाक से खून बहने लगा और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया.

6 लोगों को खिलाफ मामला दर्ज

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद संजय निषाद ने जिला अस्पताल के परिसर में धरना दिया और पुलिस अधीक्षक (एसपी) सत्यजीत गुप्ता द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिये जाने के बाद धरना समाप्त किया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने गांव के छह लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147 (दंगा फैलाना) 323 (स्‍वेच्‍छा से किसी को चोट पहुंचाना) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर राघवेंद्र यादव, जय प्रकाश यादव, दिग्विजय यादव और अभिषेक यादव को हिरासत में ले लिया. पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और कानून व्यवस्था नियंत्रण में है.
-भारत एक्सप्रेस
Dipesh Thakur

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

31 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago