लीगल

साकेत कोर्ट ने ALT बालाजी के खिलाफ अश्लील सामग्री प्रसारण मामले में दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस

ALT Balaji Pornographic Content: ओटीटी प्लेटफार्म ALT बालाजी पर अश्लील सामग्री प्रसारित करने के आरोप लगाने वाली याचिका पर सुनवाई के बाद साकेत कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट 6 मार्च को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. यह याचिका समाजसेवी उदय महोलकर ने दायर की है.

याचिका में OTT प्लेटफॉर्म, बालाजी, एएलटी और इसकी निर्देशिका एकता कपूर सहित अन्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, महिलाओं के अशोभनीय प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है. इसमें शामिल धाराओं में POCSO अधिनियम की धारा 11, भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 295 और 296, महिलाओं का अभद्र चित्रण (निषेध) अधिनियम की धारा 4 और IT अधिनियम की धारा 67 शामिल हैं.

शिकायतकर्ता उदय महोलकर (भारत के पूर्व RTI आयुक्त और NGO सेव कल्चर सेव भारत के संस्थापक) की ओर से पेश अधिवक्ता विनीत जिंदल ने कहा कि बालाजी एएलटी के खिलाफ अपने प्लेटफॉर्म पर अश्लील और पोर्नोग्राफिक सामग्री प्रसारित करने के लिए शिकायत दर्ज की गई थी.

ये भी पढ़ें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ‘Atal Yuva Maha Kumbh’ का शुभारंभ

शिकायत के अनुसार, इस तरह की सामग्री देश के कानूनों का उल्लंघन करती है और उपरोक्त धाराओं के तहत अपराध बनती है. शिकायत के बावजूद, दिल्ली पुलिस ने ओटीटी प्लेटफॉर्म या उसके निदेशक के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की जिसके बाद, शिकायतकर्ता ने सीजेएम साकेत कोर्ट में याचिका दायर कर बालाजी एएलटी और उसके निदेशकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर, कार्रवाई की मांग की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

4 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

5 hours ago