देश

कटा वोट या गलतफहमी? केजरीवाल के बयान पर महिला का बड़ा खुलासा!

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान एक घटना ने राजनीति में हलचल मचा दी है. कुदवई नगर में आयोजित महिला सम्मान योजना के पंजीकरण कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक महिला की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनका वोट कट गया है. उन्होंने यह भी कहा, “मैं उनका नाम दोबारा मतदाता सूची में जुड़वाऊंगा.” हालांकि, अब इस बयान को लेकर खुद उसी महिला ने इसे गलत ठहराया है.

कुदवई नगर की चंद्रा ने साफ़ किया, “मेरा वोट कभी नहीं कटा. मैंने हमेशा अपना वोट डाला है. मुझे नहीं पता कि अरविंद केजरीवाल ने ऐसा क्यों कहा. हो सकता है उन्हें कोई गलतफहमी हुई हो.” चंद्रा ने कहा कि शायद केजरीवाल किसी और महिला के बारे में बात कर रहे थे  लेकिन गलती से उनकी ओर इशारा कर दिया. उन्होंने इसे एक सामान्य गलतफहमी करार दिया और कहा, “मेरा नाम हमेशा से मतदाता सूची में था और आज भी है.”

केजरीवाल सरकार की तारीफ

हालांकि, चंद्रा ने केजरीवाल सरकार की तारीफ भी की. उन्होंने कहा, “केजरीवाल सरकार ने हमारे लिए बहुत कुछ किया है. बिजली, पानी और बस यात्रा मुफ़्त कर दी है. अगर इस बार भी केजरीवाल जीतते हैं तो हमें खुशी होगी, क्योंकि उन्होंने हमारे लिए कई अच्छे काम किए हैं.”

“हमेशा से हम वोट देते आ रहे हैं”

चंद्रा के पति एम. रघु ने भी इस मुद्दे पर बात की. उन्होंने कहा, “केजरीवाल ने गलती से चंद्रा का नाम लिया होगा. हो सकता है उनके दिमाग में किसी और का नाम रहा हो, लेकिन अनजाने में उन्होंने चंद्रा का नाम ले लिया. हमारा वोट कभी नहीं कटा. हम दोनों का नाम हमेशा से वोटर लिस्ट में था और अब भी है. हम लंबे समय से नियमित रूप से मतदान कर रहे हैं.”

इस पूरे मामले ने केजरीवाल के बयान को लेकर चर्चा छेड़ दी है, लेकिन चंद्रा और उनके परिवार ने इसे सिर्फ एक गलती मानते हुए बड़ा मुद्दा बनाने से इनकार किया है.


इसे भी पढ़ें- “हमारी नीली क्रांति को फैशन शो बना दिया…”


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

10 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

27 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

33 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

1 hour ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

1 hour ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

1 hour ago