Auto Expo: भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग की सबसे बड़ी द्विवर्षीय प्रदर्शनी – द ऑटो एक्सपो – मोटर शो 2023 का 13 से 18 जनवरी 2023 तक आयोजन होने जा रहा है. यूपी के ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 12 जनवरी 2023 को होगा. अपनी शुरुआत के बाद से ऑटो एक्सपो ने भारत में उपस्थिति स्थापित करने की कोशिश करने वाली ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए एक लॉन्चिंग पैड का काम किया है.
प्रदर्शनी के इस 16वें संस्करण की थीम ‘गतिशीलता की दुनिया की खोज’ (‘एक्स्प्लोर द वर्ल्ड ऑफ़ मोबिलिटी’) है. यह थीम उद्योग की एक ज्यादा सुरक्षित, स्वच्छ, हरे-भरे और जुड़े हुए भविष्य के लिए पर्यावरण के अनुकूल दूरदर्शी सबसे अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के दृष्टिकोण से मेल खाती है. यह प्रदर्शनी दर्शकों को बदलते और क्रमिक रूप से विकसित होते मोबिलिटी इकोसिस्टम की समझ प्रदान करेगी और भविष्य के लिए तत्पर नए-नए तथा बेहतर समाधान पेश करेगी.
सोसाइटी ऑफ़ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) के महानिदेशक, राजेश मेनन ने मीडिया के प्रतिनिधियों को प्रदर्शनी देखने का निमंत्रण देते हुए कहा कि, “उद्योग का लक्ष्य इस साल ऑटो एक्सपो में दर्शकों को एक नया आयाम और अनुभव प्रदान करना है जिससे कि वे आसानी से “पर्यावरणके अनुकूल भारतीय मोबिलिटी की दुनिया को एक्स्प्लोर” कर सकें. ऑटो एक्सपो 2023 कंपनियों को नई पीढ़ी की विद्युतीकृत तकनीकों में प्रगति प्रदर्शित करने का मंच प्रदान कर रहा है. यहां उपभोक्ता को कार्बन-अनुकूल, सुरक्षित और संयुक्त गतिशीलता के रूपांतरण के लिए ऑटो उद्योग किस प्रकार तैयार हो रहा है, इसका अनुभव प्राप्त होगा. एथनॉल पर भी विशेष फोकस होगा. आगामी ऑटो शो के बारे में पहले ही से काफी उत्तेजना और अपेक्षाओं का माहौल बना हुआ है. हमें उम्मीद है कि ऑटो प्रशंसकों के लिए अपने प्रदर्शकों के सहयोग से हम एक शानदार प्रदर्शनी आयोजित कर सकेंगे.”
ऑटो एक्सपो द मोटर शो 2023 में इस बार 48 वाहन विनिर्माताओं समेत 114 उद्योग हितधारकों का जमावड़ा देखने को मिलेगा. इस मोटर शो में पांच वैश्विक प्रीमियर समेत 75 से अधिक वाहनों के लॉन्च होने की उम्मीद है.
मोटर शो के आगामी संस्करण में 3 एक्सक्लूसिव पैवेलियन होंगे, जिसमें एथनॉल पैवेलियन में टीवीएस मोटर, हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया, बजाज ऑटो, यामाहा, मोटर इंडिया, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स जैसे टू-व्हीलर्स और फोर-व्हीलर्स वाहन निर्माताओं द्वारा फ्लेक्स फ्यूल वाहन के वर्किंग प्रोटोटाइप को प्रदर्शित किया जाएगा. अन्य पैवेलियनों में सुपर कार पैवेलियन और विंटेज कार पैवेलियन शामिल हैं जिनमें बेहतरीन लग्जरी वाहनों और विंटेज कलेक्शंस का प्रदर्शन किया जाएगा.
इसके अलावा, ऑटो एक्सपो 2023 में ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) यात्री वाहनों, प्योर ईवी टू और थ्री व्हीलर्स या प्योर ईवी व्यावसायिक वाहनों समेत सभी श्रेणियों में ईवी वाहनों के उत्पादन में विशेषज्ञता रखने वाले स्टार्ट-अप्स की अधिक भागीदारी देखने को मिलेगी. इस वर्ष, विभिन्न पावर ट्रेन वाहनों पर व्यापक ध्यान दिया जाएगा, जिसमें इथेनॉल, सीएनजी और एलएनजी जैसे गैसीय ईंधन, ईवी, हाईब्रिड और हाइड्रोजन समेत इलेक्ट्रिफिकेशन तकनीकें शामिल हैं और इनका प्रदर्शन उनके संबंधित पैवेलियन में किया जाएगा.
यह एक्सपो दर्शकों और ऑटोमोबाइल के दीवानों के लिए 13 जनवरी से 18 जनवरी 2023 तक खुला रहेगा, जिसका समय सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक है. 13 जनवरी विशेष रूप से केवल व्यवसाय के लिए होगा, जिसके बाद 14 जनवरी से 18 जनवरी तक आम लोग प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते हैं.
एक्सपो में प्रवेश के लिए टिकट की दर प्रति व्यक्ति 350/- से 750/- रुपये तक है. 750/- रुपये प्रति व्यक्ति का टिकट केवल व्यवसाय विशिष्ट दिवस (13 जनवरी 2023) के लिए है, जिसके बाद सप्ताहांत के लिए टिकट की कीमत 475/- रुपये रखी गई है. ऑटो एक्सपो-द मोटर शो 2023 के लिए टिकट खासतौर से BookMyShow.com पर और आईइएमएल-ग्रेटर नोएडा के टिकट काउंटर तथा दिल्ली एनसीआर में कुछ मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध हैं. मेट्रो- एक्वा लाइन, नॉलेज पार्क स्टेशन से सीधे ऑटो एक्सपो स्थल सड़क के आर-पार प्रदर्शनी के लिए आसान पहुंच प्रदान करेगा. ऑटो एक्सपो – द मोटर शो 2023 कुल 2,35,000 वर्गमीटर में फैला होगा, जिसमें कुल 64,000 वर्गमीटर के भीतर निर्मित क्षेत्र में प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां अपना प्रदर्शन करेंगी.
एक्सपो स्थल पर विविध प्रकार के फ़ूड ब्रांड्स उपलब्ध होंगे, जिनसे आगुन्तकों को अनेक विकल्पों से अपनी स्वादेन्द्रियों को तृप्त करने का अवसर मिलेगा. हल्दीराम, केवेन्टर्स, चाय पॉइंट, चाट ऐंड चाय, दरियागंज, बरिस्ता, किंगडम ऑफ़ मोमोज, डोमिनोज पिज्जा, कोस्टा कॉफ़ी, वांगो आदि कुछ उल्लेखनीय नाम हैं.
ऑटोमोटिव कॉम्पोनेन्ट मैन्युफैक्चरर्स असोसिएशन ऑफ़ इंडिया (एसीएमए) और कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के सहयोग से सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स द्वारा आयोजित, द मोटर शो 2023 इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण ग्लोबल ऑटो शो की हैसियत बहाल रखेगा.
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) शीर्ष राष्ट्रीय संगठन है जो भारत में प्रमुख वाहन और वाहन इंजन विनिर्माताओं का प्रतिनिधित्व करता है. ऑटोमोबाइल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए, एसआईएएम दो वर्षों पर “ऑटो एक्सपो – द मोटर शो” का आयोजन करता है जो इसके परोपकारी उद्देश्यों के संवर्धन में मदद करता है.
एसआईएएम इस दृष्टिकोण के साथ भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के स्थायी विकास के समर्थन की दिशा में काम करता है कि भारत ऑटोमोबाइल्स की डिजाइन और विनिर्माण के लिए विश्व में पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर सके. यह भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता की वृद्धि, वाहनों की लागत में कमी, उत्पादकता में बढ़ोतरी और गुणवत्ता के वैश्विक मानकों की उपलब्धता की दिशा में सक्रिय है.
एसआईएएम भारत में ऑटोमोबाइल उद्योग को एक विंडो मुहैया करता है और ऑटोमोबाइल्स से सम्बंधित आर्थिक एवं वाणिज्यिक नीतियों, तकनीकी विनियमों तथा मानदंडों के निर्माण में हितधारकों के साथ मिलकर काम करता है. यह भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग की ओर से हितधारकों को आर्थिक एवं सांख्यिकीय जानकारी और तकनीकी एवं लोक नीति सेवाएं प्रदान करता है. यह मासिक वास्तु मूल्य मॉनिटर और अन्य सावधिक रिपोर्ट्स प्रकाशित करता है तथा विषयगत प्रासंगिकता एवं उद्योग के हितों के विषयों पर सेमिनारों और वर्कशॉप्स का आयोजन करता है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…