देश

अवेयरनेस, एक्सेस और एक्शन के मंत्र के साथ हर नागरिक पा सकता है अपना पैसा वापस : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि अगर तीन ‘ए’ अवेयरनेस, एक्सेस और एक्शन को पूरा किया जाए तो सेफ कस्टडी में पड़े धन को उचित दस्तावेजों के साथ नागरिकों द्वारा सही तरीके से क्लेम किया जा सकता है.

‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’ अभियान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुजरात के गांधीनगर में वित्तीय क्षेत्र में अनक्लेम्ड एसेट्स के कुशल एंव त्वरित निपटान को सुगम बनाने के लिए ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’ अभियान का शुभारंभ किया. यह अक्टूबर से दिसंबर तक चलने वाला तीन महीने का एक राष्ट्रव्यापी जागरुकता अभियान है.

कार्यक्रम में अपने संबोधन में वित्त मंत्री ने कहा कि मैं आप सभी से आग्रह करती हूं कि आप इस अभियान के एम्बेसडर बनें, अपने परिचित लोगों से संपर्क करें. उनसे पूछें कि क्या उनके पास किसी अनक्लेम्ड फाइनेंशियल एसेट्स का कोई कागज है. अगर उन्हें ऐसे पेपर्स की जानकारी लोगों से मिलती है तो दूसरों को पोर्टल पर रजिस्टर करने के लिए मार्गदर्शन करें ताकि लोग अपनी संपत्ति का दावा कर सकें.

वित्त मंत्री ने पीएम मोदी का जताया आभार

वित्त मंत्री ने जोर देते हुए कहा, “इस पहल से अनगिनत नागरिकों को लाभ होने की उम्मीद है. मैं आपसे विनम्र निवेदन करती हूं कि आप अपने समुदायों और आस-पास के इलाकों में इस अभियान के बारे में प्रचार करें.”

वित्त मंत्री ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि मैं उनकी आभारी हूं कि उन्होंने मुझे एक बार यह सलाह दी कि मैं लोगों के बीच जाऊं और उन्हें उनके हक को पाने के लिए उनका आह्वान करूं. उन्होंने कहा, “पीएम मोदी की सलाह पर अमल करते हुए, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि गुजरात ने इस अभियान को शुरू करने में अग्रणी भूमिका निभाई है. वित्त मंत्रालय, नियामकों, राज्य सरकारों और गांवों के बैंकों सहित सभी के सम्मिलित प्रयासों से अगर पूरी श्रृंखला सक्रिय हो जाए, तो हर कोई अपना पैसा वापस पा सकेगा. यह न केवल हमारा आश्वासन है, बल्कि हमारा कर्तव्य भी है.”

नागरिकों को मिलेगा मार्गदर्शन

निर्मला सीतारमण ऑफिस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया है कि अनक्लेम्ड फाइनेंशियल एसेट्स अक्सर जागरुकता और आउडेटेड अकाउंट डिटेल्स की वजह से अनक्लेम्ड रह जाते हैं, जिसमें इंश्योरेंस पॉलिसी क्लेम, बैंक डिपॉजिट, डिविडेंट, शेयर और म्यूचुअल फंड की आय शामिल है.

इस अभियान के दौरान, नागरिकों को उनके अनक्लेम्ड एसेट्स, अपडेट रिकॉर्ड, क्लेम प्रक्रिया को पूरा करने के तरीकों को लेकर तत्काल मार्गदर्शन दिया जाएगा. साथ ही, डिजिटल टूल्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रदर्शन भी प्रदर्शित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: PM Modi ने ITI टॉपर्स को किया सम्मानित, युवाओं के लिए कई नई योजनाओं का शुभारंभ

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

सूखी लकड़ी को काटने से पहले पिता करते थे नमन, राष्ट्रपति मुर्मू ने सुनाया बचपन का किस्सा

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने बचपन की स्मृति साझा करते हुए बताया कि…

2 minutes ago

भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष राजेश मंगल कल पहुंचेंगे अयोध्या, करेंगे प्रभु श्रीराम के दर्शन

Rajesh Mangal Ayodhya Visit: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष राजेश मंगल मंगलवार को अयोध्या…

7 minutes ago

‘छात्रों की गूंज’ में उड़ा PM का मजाक? NDA का करारा हमला, विपक्ष का जवाब- ‘मुद्दों से भाग रही BJP’

Rahul Gandhi PM Modi Mimicry Row: राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी की नकल करने पर…

12 minutes ago

2011 का मुरादाबाद कांड याद दिलाकर भड़के BJP सांसद बृज लाल, बोले- अखिलेश सरकार ने बचाए थे दंगाई

पूर्व पुलिस महानिदेशक और बीजेपी सांसद बृज लाल ने समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोलते…

23 minutes ago

‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत!’: सीबीएसई के टॉकाथॉन में पीएम मोदी के विजन की गूंज, ट्रेंड हुआ #CBSETalkathon

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नशा मुक्त भारत' के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए…

29 minutes ago

सचखंड नानक धाम में गूंजे वाहेगुरु के जयकारे, संत लोचन दर्शन दास जी ने दिया निष्काम सेवा का संदेश

पंजाब के बटाला स्थित सचखंड नानक धाम में रविवार को एक भव्य सत्संग और कीर्तन…

44 minutes ago