देश

Ayodhya Ram Mandir: “मैं उस समय यहां आया था, जब 1990 में यहां गोली चली थी…”राम मंदिर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना हुए भावुक, पुरानी यादें की ताजा

Ayodhya Ram Mandir: आज पूरी योगी कैबिनेट रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच चुकी है और रामलला के दरबार में बैठकर उनकी पूजा अर्चना कर रही है. इस मौके पर सभी भगवान राम की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं. तो वहीं पूरा राम मंदिर रामलला की जयकार से गूंज रहा है. इसी बीच बस में ही सवार होकर सभी के साथ रामलला के दर्शन करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भावुक नजर आए और मीडिया से बात करते हुए राम मंदिर आंदोलन की यादें ताजा की. इसी के साथ कहा कि सौभाग्य की बात है कि भगवान के प्रत्यक्ष रूप से दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. इसी के साथ कहा कि, वह यहां पर उस समय आए थे तब 1990 में वहां पर गोली चली थी.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि, “मैं बहुत भावुक हूं क्योंकि मैं जब इस स्थान पर आया था तो यहां एक ढ़ांचा खड़ा था, जो 6 दिसंबर को हमारे सामने टूटा था.” सतीश महाना ने आगे कहा कि,” मैं उस समय यहां पर आया था जब 1990 में यहां गोली चली थी. मैं उस समय यहां पर आया था जिस समय चबूतरे का निर्माण हुआ था और आज सबसे सौभाग्य की बात है कि भगवान के प्रत्यक्ष रूप से दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.”

ये भी पढ़ें-एक ही कमरे में बाप-बेटी का कत्ल… पुलिस को किसी अपने पर शक, हत्या कर आरोपी ने मिटाए सबूत

बता दें कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधायकों के साथ आज रामलला के दर्शन किए हैं. इस मौके पर भाजपा के साथ ही कांग्रेस और निर्दलीय विधायक भी शामिल रहे. सुबह करीब 10 बजे लखनऊ से लग्जरी बसों से यूपी विधायक अयोध्या के लिए रवाना हुए थे. करीब 12 बजे अयोध्या पहुंच गए और उसके बाद रामलला के दर्शन किए. रामलला के दरबार में विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना, बीजेपी के विधायकों के अलावा रालोद के 9 विधायक, निषाद पार्टी के सभी 11 विधायक, सुभासपा के सभी 6 विधायक, अपना दल एस के सभी 6 विधायक और कांग्रेस के विधायक भी रामलला के दर्शन करने पहुंचे. जनसत्ता दल लोकतांत्रिक अध्यक्ष राजा भैया भी विधायकों के साथ अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए. तो वहीं इस कार्यक्रम से सपा विधायकों ने दूरी बनाई. इसको लेकर पहले ही अखिलेश यादव ने मना कर दिया था और कहा था कि वह अलग से राम मंदिर दर्शन करने के लिए जाएंगे. सपा प्रमुख ने कहा था कि, रामलला जब बुलाएंगे, तब वह दर्शन करने के लिए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

10 minutes ago

उम्मीदों से कम रहे गोल्ड, फिर भी इतिहास रच गया भारत! जानिए एशियाई खेलों का पूरा हाल

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल…

13 minutes ago

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

2 hours ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

2 hours ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

2 hours ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

2 hours ago