फोटो-सोशल मीडिया
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर उद्घाटन को लेकर तैयारी तेज गति से आगे बढ़ रही है. कार्यक्रम में शामिल होने वाले मेहमानों के रुकने से लेकर भोजन तक की व्यवस्था की जा रही है. खबर सामने आ रही है कि प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए 50 तरह के व्यंजन बनाए जाएंगे तो वहीं अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग भोजनालय की व्यवस्था की जा रही है. बता दें कि 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे. तो वहीं इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बनने के लिए सैकड़ों वीवीआईपी और साधु-संत भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम को देखते हुए भारी सुरक्षा व्यवस्था भी की जा रही है.
इस सम्बंध में संघ नेता गजेंद्र सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि तीर्थ क्षेत्र पुरम में साधु-संतों व विशिष्ट जनों के लिए खान-पान की व्यवस्था की गई है. यहां छह उपनगर निर्मित किए गए हैं. उन्होंने बताया कि अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग भोजनालय बनाए गए हैं. बाग बिजेसी के एक नगर में पंजाब का भोजनालय होगा तो वहीं अन्य नगरों में तेलंगाना, महाराष्ट्र व राजस्थान के भक्तों की ओर से लंगर की व्यवस्था की जाएगी. तो इसी के साथ ही अलग-अलग स्थानों पर भी भोजनालय संचालित किया जाएगा. गजेंद्र सिंह ने आगे बताया कि, उदासीन आश्रम के सामने स्थित भोजनालय इस्कान मंदिर की ओर से संचालित किया जाएगा. अक्षय पात्र फाउंडेशन ने भी एक भोजनालय की जिम्मेदारी ली है. दक्षिण भारत की अम्मा जी रसोई की ओर से भी भोजनालय संचालित किया जाएगा.
जानकारी सामने आ रही है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों को देसी व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा. अयोध्या की गरिमा के अनुरूप पूरी तरह से शुद्ध सात्विक भोजन ही कार्यक्रम में परोसा जाएगा. इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं और अलग-अलग राज्यों की पहचान रखने वाले व्यंजन भी बनाए जा रहे हैं. लिट्टी-चोखा, राजस्थानी दाल बाटी चूरमा, पंजाबी तड़का, दक्षिण भारतीय मसाला डोसा और इडली, बंगाली रसगुल्ले, जलेबी जैसे कई खास व्यंजन और मिठाइयों को मेन्यू में शामिल किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…