एक-एक पर रखी जाएगी कैमरे से नजर
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का बंदोबस्त किया जा रहा है. पूरी अयोध्या के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए जगह-जगह पर कैमरे लगवाए जा रहे हैं. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, 10, 548 स्थानों पर खुफिया सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं. तो वहीं हनुमानगढ़ी व नागेश्वर मंदिर पर 25 आईपी कैमरे भी लगवाए गए हैं. तो वहीं बड़ी संख्या में कमांडो व पुलिस तैनात रहेगी. कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे. साथ ही सैकड़ों वीवीआईपी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, हनुमानगढ़ी व नागेश्वरनाथ मंदिर पर 25 इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) कैमरे लगाए गए हैं. अब कनक भवन, राम की पैड़ी व अन्य स्थानों पर भी यही कैमरे लगेंगे. मालूम हो कि ये कैमरे इंटरनेट या स्थानीय क्षेत्र नेटवर्क (एलएएन) पर फुटेज भेजकर और प्राप्त करके डिजिटल वीडियो की निगरानी करते हैं. यह वाईफाई या पावर ओवर ईथरनेट (पीओई) केबल के जरिये नेटवर्क से जुड़ते हैं. तो वहीं अयोध्या के 10,548 स्थानों पर खुफिया कैमरे लगवाए गए हैं. इनकी मदद से हर व्यक्ति की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. ये कैमरे शहर से जाने वाले हर रास्ते पर प्रत्येक व्यक्ति का पीछा करेंगे. मालूम हो कि श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या की सुरक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण हो गई है. इसके लिए गृह विभाग ने ऐसी तैयारी की है कि जरा सा भी अशांति फैलाने वालों के मंसूबे कामयाब नहीं हो सकेंगे. अयोध्या के चप्पे-चप्पे पर जहां सशस्त्र जवान तो मुस्तैद रहेंगे ही. इसी के साथ ही पल-पल की निगरानी के लिए कैमरे यानी तीसरी आंख की भी नजर रहेगी.
अयोध्या में इस तरह से कैमरे लगवाए गए हैं कि, खुराफातियों को पता भी नहीं चलेगा कि वे कहां से देखे जा रहे हैं. बता दें कि सार्वजनिक स्थलों पर पूर्व में जो कैमरे लगे थे इसके अतिरिक्त ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अयोध्या में 10,548 खुफिया कैमरे अब तक लग चुके हैं. इनमें रामनगरी के करीब 3500 कैमरे शामिल हैं. तो वहीं कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में लगभग 2,000, रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र में लगभग डेढ़ हजार व नगर कोतवाली क्षेत्र में 710 कैमरे लगवाए गए हैं. तो वहीं रेड जोन व येलो जोन पर नजर रखने के लिए अलग-अलग क्षमता के आधुनिक कैमरे भी लगवाए गए हैं. यह कैमरे उन स्थानों पर लगे हैं, जहां आपकी सोच भी नहीं पहुंच सकती है. ये कैमरे प्रत्येक व्यक्ति की हर गतिविधि पर आते-जाते, उठते-बैठते नजर रखेंगे. किसी तरह का अपराध करके अपराधी भाग भी नहीं सकेगा.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…