Ayodhya Ram Mandir: आज अयोध्या की गलियों में एक अलग ही रौनक और श्रद्धा का माहौल है. एक तरफ जहां रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को आज पूरे दो साल पूरे हो चुके है, वहीं दूसरी ओर देश के लोकतंत्र के सजग प्रहरी यानी विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारी प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लेने अयोध्या पहुंच रहे हैं.
हाल ही में लखनऊ में आयोजित हुए 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन की समाप्ति के बाद, उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व में यह पूरा प्रतिनिधिमंडल रामनगरी पहुंचा है.
22 जनवरी की तारीख अब अयोध्या के इतिहास में दर्ज हो चुकी है. ठीक दो साल पहले आज ही के दिन भव्य मंदिर में रामलला विराजमान हुए थे. इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए न केवल देशभर से श्रद्धालु उमड़ रहे हैं, बल्कि वीआईपी मेहमानों का तांता भी लगा हुआ है. मंदिर परिसर को फूलों और रोशनी से सजाया गया है, और वातावरण ‘जय श्रीराम’ के नारों से गुंजायमान है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना खुद इस दल की अगुवाई कर रहे हैं. उनके साथ अलग-अलग राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति शामिल हैं. इन सभी वीआईपी मेहमानों के स्वागत की कमान अयोध्या के स्थानीय विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को सौंपी गई है.
भारत एक्सप्रेस के संवाददाता मनमीत गुप्ता से खास बातचीत करते हुए विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अयोध्या अब सिर्फ एक धार्मिक केंद्र नहीं, बल्कि विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बन चुका है. उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि देशभर के लोकतांत्रिक संस्थानों के प्रमुख आज यहां पधार रहे हैं. हम मेहमानों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं.”
बातचीत के दौरान विधायक ने अयोध्या के कायाकल्प पर भी जोर दिया. उन्होंने बताया कि कैसे पिछले कुछ वर्षों में सड़कों के चौड़ीकरण, नए घाटों के निर्माण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार ने शहर की सूरत बदल दी है. आज की अयोध्या आधुनिकता और परंपरा का एक बेहतरीन मेल है.
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. जगह-जगह पुलिस बल तैनात है और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए स्वयंसेवक भी सक्रिय हैं.
ये भी पढ़ें: दो वर्ष बाद भी अटूट आस्था, अयोध्या में रामलला के दर्शन से भावुक हुए श्रद्धालु
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…