लीगल

लाल किला हमला: आतंकी आरिफ की क्यूरेटिव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और NIA को भेजा नोटिस

लाल किला हमले के दोषी और लश्कर ए तैयबा के आतंकी आरिफ उर्फ अशफाक की ओर से दायर क्यूरेटिव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनआईए को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस जे. के महेश्वरी की पीठ ने यह नोटिस जारी किया है.

मामले पर पुनर्विचार

मामले की सुनवाई के दौरान दोषी की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि मौत की सजा को अपील और पुनर्विचार में बरकरार रखने के बाद सुप्रीम कोर्ट के कुछ बाद के फैसले के आलोक में मामले पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए.

इससे पहले 2000 के सनसनीखेज लाल किले के हमले के मामले में दी गई मौत की सजा के फैसले पर पुनर्विचार की मांग की थी. सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति से दया याचिका खारिज हो चुका है, लेकिन आरिफ के पास बचा हुआ यह अंतिम विकल्प है.

पहले काट लिया उम्रकैद के बराबर की सजा

साल 2000 में मोहम्मद आरिफ ने लाल किले पर हमला किया था. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 22 नवंबर 2022 को आरिफ मोहम्मद की ओर से दायर पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया था. आरिफ का कहना है कि वह उम्रकैद के बराबर की सजा पहले ही जेल में काट चुका है.

बता दें कि 22 दिसंबर 2000 में दिल्ली के लाल किले पर हुए हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी. इसमें सेना के दो जवान शामिल है. आरिफ को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था. बाद में आरिफ को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई थी. सुप्रीम कोर्ट ने 2011 में दोषसिद्धि को चुनौती देने वाली अपील को खारिज कर दी थी. उड़की समीक्षा याचिका भी खारिज कर दी थी. 28 अप्रैल 2014 को कोर्ट ने फांसी पर रोक लगा दिया था..

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला में एक साथ होंगे ‘नमाज’ और ‘सरस्वती पूजा’: सुप्रीम कोर्ट

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

12 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

15 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

28 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

47 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

60 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago