देश

अयोध्या श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर फहरा भगवा ध्वज, सीएम योगी बोले-‘यह नए युग की शुरुआत…’

Ayodhya में राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह ने आज का दिन ऐतिहासिक बना दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के प्रति आभार जताते हुए इसे एक नए युग की शुरुआत बताया. उन्होंने रामचरितमानस की चौपाई का संदर्भ देते हुए कहा कि आज तप, तीर्थ और त्याग सार्थक हो गए हैं.

140 करोड़ भारतीयों की आस्था का प्रतीक

रामनगरी अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह के साथ एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला. ये दिन राष्ट्र के इतिहास में एक यादगार पल रहेगा जब श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर पवित्र भगवा ध्वज फहराया गया. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहे.

इस समारोह के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान राम का यह भव्य मंदिर 140 करोड़ भारतीयों की आस्था, सम्मान और आत्मगौरव का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि पिछले 500 वर्षों में साम्राज्य बदले, पीढ़ियां बदलीं, लेकिन भगवान राम के प्रति श्रद्धा अडिग रही.

सीएम योगी ने PM मोदी और मोहन भागवत को मंदिर पर फहराए गए केसरिया ध्वज और राम लला की मूर्ति के छोटे मॉडल भेंट किए.

हर दिशा में राम राज्य की अनुभूति

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में ध्वजारोहण किसी यज्ञ की पूर्णाहुति नहीं, बल्कि एक नए युग की शुरुआत है. उन्होंने आगे कहा कि जब RSS जैसे संगठन के हाथों में कमान आई तो एक ही नारा लगा, ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे. लाठी गोली खाएंगे, मंदिर वही बनाएंगे…यहां हर दिन एक पर्व है और चारों  ओर राम राज्य की अनुभूति हो रही है.’

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या का हर दिन अब पर्व जैसा है और हर दिशा में राम राज्य की अनुभूति हो रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह ध्वज आने वाली पीढ़ियों को मर्यादा, धर्म, सत्य और राष्ट्र धर्म के आदर्शों की याद दिलाता रहेगा. इस ध्वजारोहण को मंदिर के पूर्ण निर्माण का प्रतीक माना जा रहा है और पूरे देश में इसे लेकर उत्साह का माहौल है.

ध्वज की खासियत

भगवा ध्वज फहरते ही मंदिर परिसर में मौजूद भक्त जयकारों से गूंज उठे. पारंपरिक नागर शैली में बने शिखर पर यह ध्वज पूरे परिसर की भव्यता बढ़ाएगा. वहीं, 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा यह तिकोना ध्वज की अपनी खासियत है. इस ध्वज पर चमकते सूरज की तस्वीर बनी है, जो भगवान राम की तेजस्विता और वीरता का प्रतीक मानी जाती है. वहीं नीचे ‘ॐ’ और कोविदार वृक्ष की तस्वीर इसे आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक वैभव से जोड़ती है.

ये भी पढ़ें: शीतकाल के लिए आज बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, फूलों की भव्य सजावट ने श्रद्धालुओं को किया भावुक

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

20 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

30 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

31 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

59 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

1 hour ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

1 hour ago