फोटो-सोशल मीडिया
B Srinivasan: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बी. श्रीनिवासन को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) को डीजी (डायरेक्टर जनरल) नियुक्त किया गया है. मंगलवार को केंद्र की मोदी सरकार ने आदेश जारी कर दिया है. बी. श्रीनिवासन फिलहाल बिहार पुलिस अकादमी के निदेशक हैं.
मालूम हो कि एनएसजी के पूर्व महानिदेशक नलिन प्रभात को जम्मू-कश्मीर पुलिस का विशेष महानिदेशक बनाए जाने के बाद से एनएसजी महानिदेशक का पद खाली था. इसी के बाद 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी बी श्रीनिवासन को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है. कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने श्रीनिवासन की एनएसजी के महानिदेशक के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से लेकर 31 अगस्त 2027 तक यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक होगी.
मालूम हो कि एनएसजी के पूर्व महानिदेशक नलिन प्रभात को जम्मू-कश्मीर पुलिस का विशेष महानिदेशक बनाया गया है. उनको यहां पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. हाल ही में आतंकियों की बढ़ी घटनाओं के बाद सरकार ने ये बदलाव किया है.1992 बैच के आंध्र प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात को जम्मू-कश्मीर पुलिस का नया विशेष महानिदेशक नियुक्त किया गया है. वो 30 सितंबर को वर्तमान डीजीपी आर.आर. स्वैन की जगह लेंगे.
NSG (National Security Guard) भारत की एक विशेष सुरक्षा बल है जिसका गठन 22 सितंबर, 1986 को किया गया था. इसका मुख्य उद्देश्य आतंकवाद से निपटना और गंभीर अपराधों को रोकना है. NSG कमांडो वे होते हैं जिनकी इजाजत के बिना राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री भी मूवमेंट नहीं करते हैं. NSG कमांडो को “Black Cat Commando” भी कहते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…
Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…
पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…
Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…
दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…