लाइफस्टाइल

जानें दवा खाने के बाद शराब पीना कितना है हानिकारक? एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

Health Tips: इस भागमभाग जीवन में हर कोई किसी न किसी बीमारी से ग्रसित है और किसी न किसी तरह की दवा वो ले ही रहा है. हालांकि चिकित्सक हमेशा ये सलाह देते हैं कि लगातार या लम्बे समय तक किसी भी दवा का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, लेकिन फिर भी कुछ दवाएं ऐसी हैं जिनको प्रतिदिन लेना बीमार व्यक्ति के लिए मजबूरी होता है.

तो वहीं कुछ बीमारी ऐसी होती है जो सीजन के मुताबिक लोगों को घेरती है, जैसे जुखाम-बुखार आदि. दरअसल लोग एंटीबायोटिक्स या दूसरी दवा का सेवन कर इन सबसे निजात पा जाते हैं लेकिन जो लोग शराब पीते हैं अगर वो ये सोच रहे हैं कि एंटीबायोटिक्स या फिर किसी अन्य तरह की दवा खाने के बाद शराब पी सकते हैं या फिर दिन में दवा खा ली है और रात में शराब पी सकते हैं तो ऐसा करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है.

इसको लेकर यू.एस. सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की एक रिपोर्ट कहती है कि स्वास्थ्य सेवा प्रदाता हर साल 200 मिलियन से अधिक एंटीबायोटिक प्रिस्क्रिप्शन लिखते हैं. यानी हर 10 लोगों के लिए 6 प्रिस्क्रिप्शन और वे कई तरह के एंटीबायोटिक्स लिखते हैं. हालांकि ये दवाएं हर बीमारी के लिए सही नहीं हैं, लेकिन ये कुछ संक्रमणों के इलाज के लिए असरदार है.

ये भी पढ़ें-UP News: मथुरा को लेकर यूपी सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, अयोध्या वाली ‘गलती’ न दोहराने का किया वादा…जानें क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि अगर कोई शख्स दिन में दवा खाता है तो उसे रात में बीयर या वाइन नहीं पीना चाहिए. कोलीन क्लेटन की एमडी इस सम्बंध में बताती हैं कि कई बार लोग उनसे सवाल करते हैं कि क्या मैं एंटीबायोटिक्स लेते समय शराब पी सकता हूँ? वह कहती हैं कि इसका जवाब इतना आसान नहीं है. दवा खाने के बाद शराब पीने से यह आपकी रिकवरी को स्लो कर देता है. सिर्फ इतना ही नहीं यह आपकी एनर्जी को भी कम करता है. इसलिए एंटीबायोटिक्स लेते समय शराब से बचना चाहिए.

वह कहती हैं कि ऐसा करने से लिवर, पाचन और दिल पर बहुत अधिक बुरा असर पड़ता है. बार-बार शराब पीने से इम्युनिटी कमजोर होती है. जिसके कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बना रहता है. अगर आप पहले ही बीमार है. तो शराब आपकी बीमारी को और भी अधिक बढ़ा सकता है. इसलिए इससे दूर रहना ही ठीक है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

17 minutes ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

32 minutes ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

34 minutes ago

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

59 minutes ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

1 hour ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

2 hours ago