स्त्री 3 में कौन बनेगा सुपर विलेन?
Stree 3 Villain Name Reveal: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉक्स आफिस पर लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया था. खास बात तो ये है कि ‘सरकटे का आतंक’ अभी भी दर्शकों के दिल में छाया हुआ है. फैंस फिल्म की कास्ट और कहानी को खूब पसंद कर रहे हैं.
जितना श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी को पसंद किया गया है, उतनी ही तारीफ जना का रोल निभाने वाले अभिषेक बनर्जी की भी हुई है. उनकी मासूमियत ने हर किसी का दिल जीत लिया है. ऐसे में सोचिए अगर उन्हें स्त्री 3 में सुपर विलन बना दिया जाए तो कितना इंटरस्टिंग होगा. इस पर अभिषेक ने भी अपनी राय रखी.
अभिषेक बनर्जी ने स्त्री 2 में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए बताया कि वो फैंस के मिल रहे प्यार से कितने खुश हैं. अभिषेक ने कहा कि जना को स्त्री से सुपरपावर मिल चुकी है कि वो देख सकता है कि स्त्री और सरकटे की दुनिया में क्या चल रहा है. स्त्री के पहले पार्ट में जना को चुड़ैल उठाकर ले जाती है लेकिन फिर बिक्की के बचाने पर उसकी वापसी हो जाती है.
लेकिन उस पर स्त्री का प्रभाव है. उसे अलग से शक्तियां मिली हुई हैं, जिसका इस्तेमाल स्त्री 2 में होता दिखा. तो क्या जना स्त्री के तीसरे पार्ट में सुपर विलेन के तौर पर नजर आएंगे? क्योंकि उसके पास सभी पावर्स हैं. इस पर अभिषेक बोले- ओह, ये एक बढ़िया आइडिया है. मुझे लगता है, मैं सुपरविलेन हो सकता हूं.
अभिषेक ने आगे कहा कि देखते हैं क्योंकि मुझे नहीं पता कि उनके पास क्या प्लान्स हैं. या कहानी को आगे कैसे बढ़ाया जाएगा. लेकिन मुझे पता है कि जब भी जना आएगा किसी भी ब्रह्मांड में, आप लोगों को बहुत मजा आने वाला है. क्योंकि जो भी मुसीबत आने वाली है, वो उसके साथ ही होगी. तो देखते हैं कि पिशाच उसका खून चूसता है या नहीं.
ये भी पढ़ें: जब इस गायक ने गाया “बरखा रानी जरा जम के बरसो…” और फिर होने लगी थी बिन मौसम बरसात…
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा ‘स्त्री 2’ में अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं. ‘स्त्री 2’ 2018 में आई फिल्म का सीक्वल है. स्त्री को भी फैंस ने काफी पसंद किया था. 15 अगस्त को रिलीज हुई ‘स्त्री 2’ का अक्षय कुमार की खेल खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा के साथ क्लैश हुआ था, लेकिन इसके बावजूद ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई. वैसे बता दें, फिल्म के आखिर में अक्षय कुमार को सरकटे के अंश को अपने अंदर समाते देखा गया था. माना जा रहा है कि अक्षय का स्त्री 3 में अहम रोल हो सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…