देश

बाबा रामदेव ने GST दरों में बदलाव पर की पीएम मोदी की सराहना, कहा- इस फैसले से बढ़ेगा उत्पादन

जीएसटी की दरों में बदलाव के बाद योग गुरु बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की प्रशंसा की है. बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कदम गरीब, किसान, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों के जीवन में नई उम्मीद जगाने वाला है. हरिद्वार में मीडिया से बात करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को एक बड़ा तोहफा दिया है. इस फैसले से न सिर्फ उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी. आम लोगों की सेविंग बढ़ेगी और वे अपनी जरूरत की और भी चीजें आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे. बाबा रामदेव ने खास तौर पर इस पर खुशी जताई कि रोजाना इस्तेमाल की चीजें जैसे साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट और बिस्किट पर पहले 12 से 18 प्रतिशत तक जीएसटी था, जिसे घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है.

इतना ही नहीं, बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी वस्तुओं पर जीएसटी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. घी और बटर जैसी डेयरी उत्पादों पर जीएसटी घटाकर शून्य से 5 प्रतिशत तक किया गया है. उन्होंने कहा कि यह बहुत ऐतिहासिक कदम है. उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि तंबाकू और शराब जैसे जितने भी हानिकारक पदार्थ हैं, उनको 40 प्रतिशत के स्लैब में डाला गया है.

मोदी सरकार के आर्थिक फैसलों से देश आगे बढ़ेगा- बाबा रामदेव

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि जिस तरह भारत दुनिया की बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है और प्रधानमंत्री का ‘विकसित भारत’ का जो सपना है, उस दिशा में देश आगे बढ़ेगा. निश्चित रूप से हम विश्व की आर्थिक चुनौतियों का मुकाबला करने में भी समर्थ हो पाएंगे. इसे चाहे ग्राहकों के हिसाब से देखें या अर्थव्यवस्था की गति को और ज्यादा तीव्रता प्रदान करने की दृष्टि से देखें या वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के परिपेक्ष्य में देखें, ये सारे कदम बहुत महत्वपूर्ण हैं.

इसके लिए हम प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा करते हैं. बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार के साथ मजबूती से खड़ी है और घोषणा करती है कि वह माताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी. किसी भी मां का अपमान हमारी प्रकृति और हमारी संस्कृति के विरुद्ध है. मेरा मानना ​​है कि विपक्ष ने आत्मघाती कदम उठाया है. सभी राजनीतिक दलों को आत्मचिंतन करना चाहिए. ऐसी असंवेदनशीलता कभी नहीं दिखाई जानी चाहिए.

ये भी पढ़े: MSME से जुड़े GST सुधारों के लिए जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी का जताया आभार

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

3 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

6 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

6 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

7 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

7 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

7 hours ago