देश

GST Reforms से भारत की अर्थव्यवस्था में पंचरत्न जुड़े हैं : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों के साथ बातचीत की. उन्होंने कहा कि शिक्षकों का काम कक्षाओं से कहीं आगे तक जाता है. वे युवा शक्ति के चरित्र निर्माण और जिज्ञासा को बढ़ावा देते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म से भारत की अर्थव्यवस्था में पंचरत्न जुड़े हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि इस पुरस्कार के लिए आपका चयन, आपका परिश्रम, आपकी निरंतर साधना का एक प्रकार से प्रमाण है, तभी ये सब संभव होता है. एक शिक्षक सिर्फ वर्तमान नहीं होता, बल्कि देश की भावी पीढ़ी को भी गढ़ता है, वो भविष्य को निखारता है.

देश हमेशा से गुरु-शिष्य परंपरा का उपासक रहा है

उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि ये भी देश सेवा की श्रेणी में किसी भी प्रकार से किसी की भी देश सेवा से कम नहीं है. हमारा देश हमेशा से गुरु-शिष्य परंपरा का उपासक रहा है. गुरु को जीवन का मार्गदर्शक माना गया है. मां जन्म देती है और गुरु जीवन देता है. आज जब हम विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, तब ये गुरु-शिष्य परंपरा भी हमारी बहुत बड़ी ताकत है. शिक्षक एक मजबूत देश, एक सशक्त समाज की बुनियाद होते हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने इस बार 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म करना बहुत जरूरी है. मैंने देशवासियों से भी ये वादा किया था कि इस दिवाली और छठ पूजा से पहले खुशियों का डबल धमाका होगा. भारत सरकार ने बुधवार को राज्य के साथ मिलकर के बहुत बड़ा निर्णय किया है. अब जीएसटी और भी ज्यादा सरल हो गया है. जीएसटी के मुख्यतः दो ही रेट 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत रह गए हैं. 22 सितंबर, सोमवार, नवरात्र के पहले दिन से जीएसटी की नई दरें लागू हो जाएंगी.

कई दशकों का सपना हुआ साकार

उन्होंने आगे कहा कि इस बार धनतेरस की रौनक भी और ज्यादा रहेगी, क्योंकि दर्जनों चीजों पर टैक्स अब बहुत ही कम हो गया है. 8 साल पहले जब जीएसटी लागू हुआ तो कई दशकों का सपना साकार हुआ. यह आजाद भारत के सबसे बड़े आर्थिक सुधारों में से एक है. पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में आगे बढ़ते भारत में जीएसटी में भी नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म किया गया है. जीएसटी 2.0 ये देश के लिए सपोर्ट और ग्रोथ की डबल डोज है. नए जीएसटी रिफॉर्म से देश के हर परिवार को बहुत बड़ा फायदा होगा. गरीब, नव मध्यम वर्ग, मध्यम वर्ग महिलाएं, स्टूडेंट्स, किसान, नौजवान, सभी को जीएसटी टैक्स कम करने से जबर्दस्त फायदा होगा.

पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी में रिफॉर्म से भारत की शानदार अर्थव्यवस्था में पंचरत्न जुड़े हैं. पहला, टैक्स सिस्टम कहीं अधिक सिंपल हुआ. दूसरा, भारतीय नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता और बढ़ेगी. तीसरा, उपभोग और वृद्धि दोनों को नया बूस्टर मिलेगा. चौथा, व्यापार करने में आसानी से निवेश और नौकरी को बल मिलेगा. पांचवां, विकसित भारत के लिए सहकारी संघवाद और मजबूत होगा.

आम लोगों के जीवन में बचत ज्यादा से ज्यादा

उन्होंने आगे कहा कि पहले की सरकारों में सामानों पर कितनी बड़ी मात्रा में टैक्स लिया जाता था. 2014 में मेरे आने से पहले रसोई का सामान हो, खेती किसानी से जुड़े सामान हो या फिर दवाइयां हों, यहां तक कि जीवन बीमा पर भी, ऐसी अनेक चीजों पर कांग्रेस सरकार अलग-अलग टैक्स लेती थी. अगर वही दौर होता तो आज आपको 100 रुपए की कोई चीज खरीदते तो आपको 20-25 रुपए टैक्स देना होता, लेकिन हमारी सरकार का मकसद है कि आम लोगों के जीवन में बचत ज्यादा से ज्यादा कैसे हो, लोगों का जीवन बेहतर बने.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं आज देशवासियों से फिर कहूंगा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रिफॉर्म्स का ये सिलसिला रुकने वाला नहीं है. भारत के लिए आत्मनिर्भरता ये कोई नारा नहीं है, इस दिशा में ठोस प्रयास हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: MSME से जुड़े GST सुधारों के लिए जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी का जताया आभार

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राहुल गांधी और नेहा बोरा की तस्वीर वायरल, जानिए क्या है सच्चाई

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और AISA नेता नेहा बोरा की वायरल हो रही आपत्तिजनक…

3 minutes ago

विजयादशमी पर गृह मंत्री अमित शाह और स्पीकर ओम बिरला ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

पूरे देश में मंगलवार को बड़े धूमधाम से विजयादशमी मनाई जा रही है. इस अवसर…

19 minutes ago

UGC NET Exam 2026: आवेदन की आखिरी तारीख से लेकर एग्जाम पैटर्न तक, जानिए इस बार क्या-क्या बदला है

UGC NET Exam: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है.…

34 minutes ago

विजयादशमी पर पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, भगवान श्रीराम के आदर्शों को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गई…

49 minutes ago

दास्तां वही, कहानी नई: कर्नाटक में एक और ‘सोनम-मुस्कान’, प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या

कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंधों के चलते पत्नी अश्विनी ने प्रेमी आनंद और साथियों…

49 minutes ago