देश

15 दिन पहले मिली थी बाबा सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी, शिंदे सरकार पर विपक्ष का हमला

Baba Siddique Murder: शनिवार शाम ढलते के बाद मुंबई में एनसीपी नेता और कारोबारी बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी की गोरी मारकर हत्या कर दी गई. देश की आर्थिक राजधानी में एनसीपी नेता की सरेआम हत्या की खबर आग की तरह फैल गई. मुंबई पुलिस ने इस मामले में सुपारी किलिंग की आशंका जताई है. विजयादशमी के मौके पर लोग बांद्रा में सिद्दीकी के दफ्तर के पास पटाखे फोड़ रहे थे. इस बीच बाबा सिद्दीकी रात करीब सवा नौ बजे के करीब अपने बेटे के ऑफिस से निकले. पटाखों की ऊंची आवाज के बीच उन पर तीन लोगों ने गोली चला दी.

हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी पर चलाई 6 राउंड गोली

मुंह पर रुमाल बांधकर आए सभी तीन हमलावर अचानक अपनी गाड़ी से उतरे और ताबड़तोड़ 6 राउंड गोली चलाई. इनमें से तीन गोलियां सीधे बाबा सिद्दकी को लगीं, जिसके बाद वे जमीन पर गिर गए. फिर, आनन-फानन में उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

15 दिन पहले मिली थी जान से मारने की धमकी

बता दें कि इसी साल फरवरी में बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस छोड़ एनसीपी (अजित पवार) का दामन थामा था. सिद्दीकी को 15 पहले जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद उन्हें वाई कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी. बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद विपक्ष ने महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है. इसके अलावा कुछ दलों के नेताओं ने महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई है.

यह भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, आरोपी पिछले 25-30 दिनों से कर रहे थे इलाके की रेकी

Dipesh Thakur

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

1 hour ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

2 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

3 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

4 hours ago