देश

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम लोनकर से डब्बा कॉलिंग और सिग्नल ऐप से संपर्क में था आरोपी अमोल

Baba Siddiqui Murder Case: एनसीपी के दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी अमोल गायकवाड़ ने मुंबई क्राइम ब्रांच की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. अमोल गायकवाड़ ने बताया कि वह मास्टरमाइंड शुभम लोनकर से डब्बा कॉलिंग और सिग्नल ऐप के जरिए संपर्क में था.

क्राइम ब्रांच की पूछताछ में गायकवाड़ ने बताया है कि वह डब्बा कॉलिंग के जरिए हत्या के मास्टरमाइंड और वांटेड आरोपी शुभम लोनकर से लगातार बातचीत करता था. इस दौरान उन दोनों की सिग्नल ऐप के जरिए भी बातचीत होती थी, क्योंकि डब्बा कॉलिंग और अन्य ऐप के जरिए हुई बातचीत की लोकेशन का पता लगाना पुलिस के लिए बहुत मुश्किल होता है.

मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि आरोपी गायकवाड़ बाबा सिद्दीकी की हत्या होने से पहले 1 अक्टूबर 2024 से 12 अक्टूबर 2024 तक लगातार शुभम लोनकर के भाई प्रवीण लोनकर के संपर्क में था और हत्या की साजिश को लेकर दोनों के बीच बातें होती थीं.

हालांकि, बाबा की हत्या के बाद कुछ दिनों तक ये बातचीत बंद हो गई. पुलिस के मुताबिक, बाबा की हत्या के बाद शुभम के कनाडा पहुंच जाने के बाद गायकवाड़ की फिर से उससे बातचीत शुरू हो गई थी.

पुलिस को अब तक लोकेशन नहीं मिल पाया

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो सप्ताह पहले गिरफ्तार होने से पहले भी गायकवाड़ की डब्बा कॉलिंग और सिग्नल ऐप के जरिये शुभम से बात होती थी, लेकिन जांच में अब तक उसके लोकेशन का पता चल नहीं पाया है और ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है.

गायकवाड़ ने पंजाब में जुलाई 2025 में कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की हत्या में शुभम के कहने पर अहम भूमिका निभाई थी. व्यापारी की हत्या में गायकवाड़ नामजद आरोपी है, इसलिए पंजाब पुलिस जल्द ही उसकी कस्टडी लेने वाली है. सूत्रों के अनुसार, पंजाब पुलिस की टीम इस सप्ताह मुंबई आएगी और क्राइम ब्रांच से उसकी कस्टडी लेगी.


ये भी पढ़ें: Delhi: सीएम सचिवालय और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

विंध्य त्रिकोण बना आस्था का नया केंद्र, दो साल में 60% बढ़े श्रद्धालु; योगी सरकार बना रही शक्तिपीठ सर्किट

UP News: विंध्याचल का धार्मिक पर्यटन तेजी से विस्तार पा रहा है. मां विंध्यवासिनी, काली…

2 minutes ago

दुनिया भर में क्यों फूट रहा जनता का गुस्सा? फ्रांस से अमेरिका तक सड़कों पर उतरे लोग

Global Protests: दुनिया के कई देशों में महंगाई, बेरोजगारी, आवास संकट और शिक्षा से जुड़े…

16 minutes ago

नेहा बोरा, उमर खालिद और बांग्लादेश का क्या है संबंध? आंदोलन के बीच कैसे घिरी AISA अध्यक्ष

JNU में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के उमर खालिद और बांग्लादेशी छात्र आंदोलन से जुड़े…

35 minutes ago

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

44 minutes ago