लीगल

सीजेआई बी आर गवई सहित सभी जजों ने देश में आई बाढ़ को देखते हुए प्रधानमंत्री बाढ़ राहत कोष में दिया योगदान

सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई बी आर गवई सहित सभी जजों ने देश में आई बाढ़ को देखते हुए प्रधानमंत्री बाढ़ राहत कोष में स्वेच्छा से 25-25 हजार रुपए का योगदान दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने संदेश में प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उनके शीघ्र राहत, पुनर्वास और सामान्य स्थिति बहाल होने की कामना की है. इससे पहले भी 2020 में न्यायाधीशों ने पीएम केयर्स फंड में 50-50 हजार रुपये का योगदान दिया था. जिसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में कहा था कि मैं सुप्रीम कोर्ट के माननीय न्यायाधीशों के शानदार एवं प्रेरक पहल के लिए उनको धन्यवाद देता हूं.

फिल्म हस्तियों ने भी बाढ़ राहत में किया सहयोग

इससे पहले फिल्म हस्तियों ने भी पंजाब में आई बाढ़ को लेकर हाथ बढ़ाया है. जिन फिल्म हस्तियों ने योगदान दिया है, उनमें सलमान खान, अक्षय कुमार, सोनू सूद, दिलजीत दोसांझ, हरभजन सिंह सहित कई अन्य शामिल है. बाढ़ को लेकर पिछले दिनों सुनवाई के दौरान सीजेआई गवई ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि पहली नजर में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई और अंधाधुंध निर्माण कार्य ने आपदा को और विकराल रूप दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमाचल में बाढ़ के दौरान बड़ी संख्या में लकड़ी के लठ पानी में तैरते हुए दिखाई दिया था. कोर्ट ने कहा था कि यह गंभीर मुद्दा है.

सीजेआई गवई ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा था कि केंद्र सरकार इस मामले पर ध्यान दे. अदालत ने यह साफ किया था कि यह सिर्फ प्राकृतिक आपदा का मामला नहीं है, बल्कि संभवतः मानवजनित कारणों से बढ़ा हुआ संकट है. बता दें कि पंजाब में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 51 पहुच गई हैं. 1975 से 2015 के बीच भारत में बाढ़ से लगभग 1,13000 लोगों की जान जा चुकी हैं. यानी कि प्रत्येक वर्ष 2765 मौतें होती हैं.

ये भी पढ़े: 30 हज़ार करोड़ की संपत्ति विवाद का मामला, फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिल्ली हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाज़ा

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

7 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

9 hours ago