Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Baba Siddiqui

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए अनमोल बिश्नोई को NIA ने आज कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 11 दिन की कस्टडी में सौंप दिया गया. NIA का दावा- 35+ हत्याओं, अपहरणों से इस युवक का सीधा लिंक है. यह सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी हत्या में मुख्य आरोपी है.

Anmol Bishnoi Extradition: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका से भारत लाया जाएगा. वह बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य आरोपी है और सलमान के घर फायरिंग का भी आरोपी है.

बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी अमोल गायकवाड़ ने मुंबई क्राइम ब्रांच की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. अमोल गायकवाड़ ने बताया कि वह मास्टरमाइंड शुभम लोनकर से डब्बा कॉलिंग और सिग्नल ऐप के जरिए संपर्क में था.

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने घोषणा की थी कि अगर कानून अनुमति देता है, तो वह बिश्नोई के पूरे नेटवर्क को 24 घंटे के भीतर खत्म कर देंगे.

जीशान सिद्दीकी बांद्रा (पूर्व) सीट से चुनाव लड़ेंगे, जिसे उन्होंने 2019 के चुनाव में जीता था. उनके पिता बाबा सिद्दीकी की बीते 12 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

मुंबई पुलिस ने कहा कि बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल श्याम सोनावणे ने वारदात के वक्त न तो आरोपियों को रोकने की कोशिश की और न ही बाबा सिद्दीकी को बचाने की कोशिश की, इसलिए उसे निलंबित कर दिया गया है.

मुंबई में 12 अक्टूबर की रात बांद्रा के निर्मल नगर में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की उस वक्त हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने बेटे के दफ्तर से बाहर निकल रहे थे.

BJP के पूर्व राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने Salman Khan से माफी मांगने का सुझाव देते हुए कहा कि माफी मांगने से किसी व्यक्ति का कद और प्रतिष्ठा कम नहीं होती है, बल्कि गलती को स्वीकार करने से उसका कद बढ़ता है.

शनिवार रात एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी घात लगाकर हमला किया गया था. उन्हें तीन गोली लगी थी. उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका.

पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया. पुलिस ने 14 दिनों की रिमांड मांगी है.