देश

बाबू जगजीवन राम जयंती पर पीएम मोदी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, बताया वंचितों का सच्चा हितैषी

Babu Jagjivan Ram Jayanti: देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और सामाजिक न्याय के प्रतीक बाबू जगजीवन राम की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, “देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि. वंचितों और पीड़ितों के अधिकार के लिए उनका आजीवन संघर्ष सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने अपना पूरा जीवन गरीबों और वंचितों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया. उन्होंने वर्षों तक राष्ट्र की सेवा की और एक मजबूत एवं लोकतांत्रिक भारत की परिकल्पना को साकार करने में अहम भूमिका निभाई.

रक्षा मंत्री के रूप में निभाई अहम भूमिका

पीएम मोदी ने याद दिलाया कि जब भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था, उस समय बाबू जगजीवन राम देश के रक्षा मंत्री थे. उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए निर्णायक भूमिका निभाई. साथ ही, आपातकाल के समय जब बहुत से लोग चुप थे, तब बाबूजी ने आवाज उठाने का साहस दिखाया और लोकतंत्र की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभाई.

मल्लिकार्जुन खड़गे की श्रद्धांजलि

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर नमन किया. उन्होंने कहा, “समता दिवस पर महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक न्याय के पुरोधा व पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि. वे कमजोर, शोषित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए सदैव संघर्षरत रहे. उनका योगदान संसदीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अविस्मरणीय है.”

राहुल गांधी ने किया सम्मानपूर्वक स्मरण

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी बाबू जगजीवन राम को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा, “बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन. बाबूजी ने अपना पूरा जीवन वंचितों, शोषितों और दलितों के अधिकारों के लिए समर्पित किया. उनके विचार और संघर्ष हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे.”

CM योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, “प्रख्यात स्वाधीनता संग्राम सेनानी, सामाजिक न्याय के पुरोधा, पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. शोषितों-वंचितों के हितों के संरक्षण व संवर्धन के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया. जन-जन के लिए वे सदैव प्रेरणा-पुंज रहेंगे.”

समता और न्याय के प्रतीक बाबू जगजीवन राम

बाबू जगजीवन राम भारतीय राजनीति के एक ऐसे व्यक्तित्व रहे, जिन्होंने सामाजिक समरसता और समानता के लिए लगातार संघर्ष किया. आज उनकी जयंती पर देश भर से श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किए गए और उनके आदर्शों को याद कर उन्हें सम्मानपूर्वक स्मरण किया गया.


इसे भी पढ़ें- अष्टमी पर पीएम मोदी ने भक्तों को दिया भक्ति का तोहफा, शेयर किया माता रानी का Soulful भोजपुरी भजन


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

27 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago