देश

11 हजार का इनाम…’ हेमंत सोरेन के गायब होने पर बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान

Babulal Marandi announced Reward on Hemant Soren: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पिछले 24 घंटे से गायब है वे कहां है इसकी जानकारी किसी को नहीं है। इस बीच राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने होम सेक्रेटरी अविनाश कुमार और डीजीपी अजय कुमार और CS एल ख्यांग्ते को राजभवन बुलाया है. तीनों राजभवन पहुंच भी चुके हैं. इस बीच ईडी ने दिल्ली पुलिस ने कहा कि झारखंड के सीएम को खोजकर लाएं.

इस बीच इस मामले को लेकर सियासत भी तेज हो गई है. झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर लिखा कि हमारे राज्य के सीएम केंद्रीय एजेंसियों से डर के मारे पिछले 40 घंटे से लोकलाज त्याग कर लापता हैं और चेहरा छिपाकर भागे-भागे फिर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः केरल में भाजपा नेता की हत्या के 15 आरोपियों को मौत की सजा, घर में घुसकर रेता था गला

पहली बार मुख्यमंत्री लापता

यह न सिर्फ उनकी सुरक्षा के लिए खतरा है बल्कि झारखंड की साढ़े तीन करोड़ की जनता की सुरक्षा, इज्जत खतरे में है. जो कोई हमारे सीएम को खोजकर लाएगा उसे मेरी ओर से 11 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा. वहीं सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि आज सीएम हेमंत सोरेन जी ने लापता होकर लोगों का मान सम्मान मिट्टी में मिला दिया. उन्होंने एक पोस्टर भी शेयर किया है जिस पर लिखा है पहली बार मुख्यमंत्री लापता.

स्वास्थ्य मंत्री बोले- जल्द हाजिर होंगे सीएम

वहीं झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सीएम ईडी के सवालों का जवाब देने के लिए हाजिर हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि सीएम लोगों के दिलों में बसते हैं. झारखंड के लोग उनसे प्यार करते हैं. उन्होंने कहा कि क्यों ऐसा माहौल बनाया जा रहा है. ऐसा लगता है कि अनावश्यक रूप से राज्य की जनता पर बोझ थोपा जा रहा है. सारी चीजें हमारे अनुकूल हैं.

यह भी पढ़ेंः महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी की निजी डायरी के पन्ने सोशल मीडिया पर वायरल, लिखे हैं बापू के Quotes

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

15 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

45 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

2 hours ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

2 hours ago