देश

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी की निजी डायरी के पन्ने सोशल मीडिया पर वायरल, लिखे हैं बापू के Quotes

Mahatma Gandhi Death Annivarsary: देश की आजादी के लिए अहिंसा के रास्ते पर चलकर अंग्रेजों से लड़ने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज (30 जनवरी 2024) 76वीं पुण्यतिथि है. इस मौके पर देश-दुनिया में बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया.

पीएम मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

इस दौरान पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर की. जिसमें उन्होंने लिखा कि “मैं पूज्य बापू को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. मैं उन सभी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जो हमारे देश के लिए जीवन का बलिदान कर दिया. उनका बलिदान हमें लोगों की सेवा करने और हमारे राष्ट्र के लिए उनके दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है.”

पीएम मोदी ने अपनी निजी डायरी में लिखे थे बापू के Quotes

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर पीएम मोदी की पर्सनल डायरी के कुछ पन्ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Modi Archive हैंडल से पोस्ट किए गए हैं. जिसमें लिखा गया है कि “हम पीएम मोदी की लिखी निजी डायरी के कुछ पेज लेकर आए हैं. जिससे ये साफतौर पर दिखाई देता है कि प्रधानमंत्री मोदी ने न सिर्फ महात्मा गांधी को पढ़ा है, बल्कि उन्होंने अपनी निजी डायरी में बापूजी के उद्धरणों (Quotes) को भी लिखा है, जो बाद में उनके जीवन में हमेशा मार्गदर्शन करती रही हैं.”

यह भी पढ़ें- Omar Ahmed Ilyasi: प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर इमाम उमर अहमद इलियासी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, मिल रहीं धमकियां

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

उंगली से छूते ही क्यों थरथराता है शिव का त्रिशूल? जानें गोपीनाथ मंदिर का रहस्य

Gopinath Temple Gopeshwar Chamoli: उत्तराखंड के गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर का रहस्यमयी अष्टधातु त्रिशूल, जो…

17 minutes ago

गृहमंत्री अमित शाह ने चारमीनार के पास भाग्यलक्ष्मी मंदिर में की पूजा, हैदराबाद में भाजपा की महा पदयात्रा का करेंगे नेतृत्व

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर…

32 minutes ago

कैसे हटेंगे पीएम मोदी? रामदास आठवले ने राहुल गांधी को बताई ट्रिक

Ramdas Athawale To Rahul Gandhi On PM Modi: अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाने…

46 minutes ago

ढाका में आंसू गैस, आगजनी और जाम… गारमेंट सेक्टर के अंदर ऐसा क्या हुआ कि लाखों लोग हो गए बेकाबू?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट मजदूरों का बड़ा आंदोलन जारी है. 30 हजार टका न्यूनतम…

49 minutes ago

नवंबर में लॉन्च होंगे Motorola, Vivo, OnePlus और Xiaomi के धांसू फोन, 200MP कैमरा और 10,000mAh बैटरी वाले मिलेंगे ऑप्शन

November Smartphone Launches: नवंबर में Motorola. Vivo. Xiaomi. OnePlus और Realme समेत कई कंपनियां भारतीय…

1 hour ago