दुनिया

पाकिस्तान में भी नोटबंदी, सरकार ने इस वजह से लिया फैसला, 5000 और उससे ऊपर का नोट होगा बंद

Demonetization in Pakistan: पाकिस्तान में नोटबंदी की खबर आ रही है. पाक सेंट्रल बैंक ने नोटों की कमी और नकली नोट के खतरों को लेकर एक एकवाइजरी जारी की है. हालांकि, इसके बदले नई तकनीक से लैस नोट का सर्कुलेशन किया जाएगा. नोटबंदी के बारे में स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (State Bank Of Pakistan) के गवर्नर जमील अहमद का कहना है कि नए नोट सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद उन्नत होंगे. पाकिस्तानी करेंसी को अत्याधुनिक बनाने के लिए खास सुरक्ष नंबर और डिजाइन का इस्तेमाल किया जाएगा.

कितने मूल्य के नोट होंगे बंद

पाकिस्तानी स्टेट बैंक के गवर्नर के मुताबिक, नोटों में धीरे-धीरे बदलाव किया जाएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि, वहां सार्वजिनक स्तर पर किसी प्रकार की कोई आर्थिक समस्या खड़ी ना हो सके. पाकिस्तान के वित्तीय विशेषज्ञों की मानें तो नकली नोट की समस्या और काले धन से निपटने के लिए 5000 और उससे ऊपर के मूल्य वाले नोट चलन से बाहर कर दिए जाएंगे.

नकली नोटों का हो रहा है धड़ल्ले से इस्तेमाल

पाकिस्तानी वित्तीय विशेषज्ञों की मानें तो देश इस वक्त नकदी की कमी से जूझ रहा है. जिसकी वजह से वहां की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है. इसके पीछे की मुख्य वजह काले धन का अवैध इस्तेमाल है.

लंबे समय से आर्थिक संकटों से जूझ रहा है पाकिस्तान

पाकिस्तान में वित्तीय संकट (Financial Crisis in Pakistan) लंबे समय से चल रहा है. जिसकी वजह से पाकिस्तान की जनता को अनेक प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. समय-समय पर पकिस्तान से कंगाली, फटेहाली और बदहाली की वीडियो और तस्वीरें समाने आती रही हैं. इतना ही नहीं, पाकिस्तान इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड से आर्थिक मदद के पैकेज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. हालांकि अब तक ऐसा संभव नहीं हो सका है.

8.5 अरब रुपये तक कैश कमी

बता दें कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के इकोनॉमिस्ट उम्मार खान का एक पॉडकास्ट वायरल हुआ था. जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान में 8.5 अरब रुपये तक कैश कमी है. इसके अलावा उन्होंने दूसरी आर्थिक समस्या का भी जिक्र करते हुए कहा था कि पाकिस्तान की जनता पट्रोल खरीदने के लिए भी कैश पेमेंट करती है. जबकि पेट्रोल का आयात डॉलर में किया जाता है और कैश पेमेंट की वजह से इकोनॉमी में टैक्स नहीं जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘शारीरिक संबंध बनाने से क्यों रहें दूर?’ अजीबोगरीब दलील देकर बुरे फंसे मुफ्ती तारिक मसूद, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; देखें VIDEO

Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…

14 minutes ago

‘हनुमान अंश’ के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की अनुप्रिया नागर की तारीफ

फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…

20 minutes ago

‘आपका 30 सालों तक…’, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को घेरा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…

20 minutes ago

पोलैंड-भारत ने डिफेंस, स्पेस और न्यूक्लियर एनर्जी संबंध प्रगाढ़ करने पर सहमति जताई- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय…

27 minutes ago

कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी ने व्यापार के बहाने भारत पर जमाया कब्जा? जानिए गवर्नरों की पूरी कहानी

अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…

48 minutes ago