पूर्व सीएम बाबू लाल मरांडी. (फाइल फोटो)
झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को संथाल परगना प्रमंडल की बरहेट सीट पर पार्टी प्रत्याशी गमालिएल हेंब्रम के नामांकन के बाद सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन सरकार को राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ के लिए जिम्मेदार ठहराया.
उन्होंने वादा किया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर NRC की पहल होगी और घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य में झामुमो-कांग्रेस सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठियों के अवैध दस्तावेज तैयार कराए जा रहे हैं. यह पूरे राज्य के लिए गंभीर खतरे का संकेत है.
उन्होंने जनगणना के आंकड़ों को पेश करते हुए आदिवासियों की घटती आबादी को लेकर चिंता जताई. मरांडी ने कहा कि राज्य में 1951 में जनजातीय आबादी 36 प्रतिशत थी, जो 2011 की जनगणना में घटकर 26 प्रतिशत हो गई है. वहीं, मुसलमानों की आबादी 9 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 14.5 प्रतिशत तक जा पहुंची है. राज्य में बदलती डेमोग्राफी का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि राज्य में आज हिंदुओं की आबादी भी 88 प्रतिशत से घटकर 81 प्रतिशत पर पहुंच गई है.
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संथाल के साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, गोड्डा व जामताड़ा समेत 6 जिलों से जनजातीय समुदाय की आबादी 16 प्रतिशत कम हुई है, जबकि उनके मुकाबले मुस्लिमों की आबादी में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. साहिबगंज और पाकुड़ में तो मुस्लिमों की संख्या सबसे ज्यादा 35 प्रतिशत बढ़ी है. संथाल परगना के क्षेत्र में मुस्लिम युवक आदिवासी बहनों से विवाह कर डेमोग्राफी बदल रहे हैं.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने हेमंत सरकार पर पांच लाख नौकरी, चूल्हा खर्च के नाम पर हर माह दो हजार रुपये जैसे वादों के नाम पर राज्य की जनता को ठगने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनती है, तो राज्य में 2 लाख 87 हजार रिक्त पदों को भरने का फैसला पहली कैबिनेट मीटिंग में लिया जाएगा. महिलाओं को ‘गोगो दीगी योजना’ से 2,100 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे. झारखंडियों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर और साल में त्योहार के समय दो गैस सिलेंडर मुफ्त में दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें- NDA गठबंधन की इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे Nawab Malik, BJP ने बताया दाऊद इब्राहिम का आदमी
मरांडी ने दावा किया कि बरहेट सीट पर इस बार परिवारवादी हेमंत सोरेन को जनता सबक सिखाएगी. पूरे इलाके में परिवर्तन की लहर है. पार्टी के प्रत्याशी गमालिएल हेंब्रम बरहेट के धरतीपुत्र हैं, जिन्हें यहां की जनता इस बार विधानसभा भेजने का संकल्प ले चुकी है.
-भारत एक्सप्रेस
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…