चुनाव

NDA गठबंधन की इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे Nawab Malik, BJP ने बताया दाऊद इब्राहिम का आदमी

अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने मंगलवार को सहयोगी दल BJP की आपत्ति को नजरअंदाज करते हुए पूर्व मंत्री नवाब मलिक को मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बना द‍िया. BJP ने चेतावनी दी है कि अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के साथ कथित संबंधों के कारण वह नवाब मलिक के लिए प्रचार नहीं करेगी.

मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि थी. अणुशक्ति नगर से विधायक नवाब मलिक समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के खिलाफ मानखुर्द शिवाजी नगर निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी किस्मत आजमाएंगे.

बेटी सना मलिक भी लड़ रहीं है चुनाव

उनकी बेटी एनसीपी उम्मीदवार सना मलिक ने अणुशक्ति नगर से चुनाव लड़ने के लिए सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया. नवाब मलिक ने अपनी दो बेटियों सना मलिक और नीलोफर मलिक की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा, “आज मैंने मानखुर्द शिवाजी नगर निर्वाचन क्षेत्र से एनसीपी उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया. मैंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भी पर्चा दाखिल किया था. लेकिन पार्टी ने एबी फॉर्म भेजा है, जिसे जमा किया गया और अब मैं एनसीपी का आधिकारिक उम्मीदवार हूं.”

मानखुर्द शिवाजी नगर से जीत का दावा

अब नवाब मलिक एनसीपी के चुनाव चिन्ह घड़ी पर चुनाव लड़ेंगे. नवाब मलिक ने कहा, “मुझे पार्टी का उम्‍मीदवार बनाने पर मैं अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे का शुक्रगुजार हूं. उन्हें मुझ पर भरोसा है. मतदाता पूरे दिल से मेरा समर्थन करेंगे. मैं मानखुर्द शिवाजी नगर निर्वाचन क्षेत्र से जीतूंगा.”

BJP ने मलिक को D-कंपनी से जुड़ा बताया

दरअसल एनसीपी का यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि बीजेपी ने मलिक के नामांकन पर कड़ी आपत्ति जताई है. मुंबई इकाई के भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने मलिक के नामांकन का विरोध करते हुए कहा कि बीजेपी उनके लिए प्रचार नहीं करेगी.


मुंबई इकाई के भाजपा अध्यक्ष शेलार ने कहा, “हम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े किसी व्यक्ति को टिकट देना स्वीकार नहीं करेंगे. हम नवाब मलिक का समर्थन नहीं करेंगे और हमारा रुख अलग होगा.”


मेडिकल बेल पर हैं नवाब मलिक

नवाब मलिक फिलहाल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मेडिकल बेल पर हैं. नवाब मलिक महाविकास अघाड़ी सरकार में मंत्री थे और उन्हें 2022 में एनआईए द्वारा गिरफ्तार किया गया था. जून 2023 में अजित पवार के अपने चाचा के नेतृत्व वाली एनसीपी से बाहर चले जाने के बाद मलिक शरद पवार गुट को छोड़कर अजित पवार के खेमे में शामिल हो गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

10 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

26 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

1 hour ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

1 hour ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

2 hours ago