देश

Monsoon 2025 : बारिश-भूस्खलन से थमी बद्रीनाथ-हेमकुंड साहिब की यात्रा, हाईवे बंद होने से श्रद्धालुओं की संख्या घटी, अब 2 हजार से भी कम रह गए

उत्तराखंड में मानसून की भारी बारिश के चलते जगह-जगह हाईवे बंद होने से बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर असर पड़ा है. बद्रीनाथ धाम में प्रतिदिन दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दो हजार से नीचे आ गई है, जबकि हेमकुंड साहिब में यह आंकड़ा एक हजार के आसपास पहुंच गया है. इस कारण दोनों धामों में रौनक फीकी पड़ गई है.

शुक्रवार को बद्रीनाथ धाम में इस यात्रा सीजन की सबसे कम संख्या में 1,567 श्रद्धालु पहुंचे. वहीं, हेमकुंड साहिब में 1,017 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अनुसार, इस साल अब तक बद्रीनाथ धाम में 11 लाख 47 हजार श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर चुके हैं, जबकि हेमकुंड साहिब में करीब 2 लाख 10 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका है.

धामों की रौनक हुई फीकी

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण रुद्रप्रयाग, चमोली और अन्य क्षेत्रों में कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं, लेकिन मौसम की अनिश्चितता के कारण यात्रा की रफ्तार धीमी बनी हुई है.

कई राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

वहीं, स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की संख्या में कमी से उनका व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 5 दिनों के लिए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार, अगले 7 दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है.


ये भी पढ़े: Fact Check: बिहार में 100 यूनिट फ्री बिजली का क्या है पूरा सच?


भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

1 hour ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

2 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

3 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 hours ago