Bharat Express DD Free Dish

char dham yatra

Char Dham Yatra Weather Alert: गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने यात्रियों और पर्यटकों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताजा अपडेट जरूर चेक करें और पूरी सावधानी के साथ अपना सफर तय करें. उन्होंने कहा कि खराब मौसम के दौरान पहाड़ी रास्तों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है.

Kedarnath Kapat Opening: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही भक्तिमय माहौल बन गया है. प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण, चिकित्सा सुविधा और रूट मैनेजमेंट के लिए विशेष टीमें तैनात की हैं.

चार धाम यात्रा 2026 के लिए केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू हो रही है. IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर श्रद्धालु 22 अप्रैल से 11 मई तक के लिए सीटें बुक कर सकेंगे. यात्रा से पहले पंजीकरण अनिवार्य है और ठगी से बचने के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें.

भारी बारिश और लगातार भूस्खलन ने इस साल धार्मिक यात्राओं पर असर डाला है. वैष्णो देवी, अमरनाथ और चारधाम यात्राओं को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए रोकना पड़ा है. लाखों लोग अब मौसम सुधरने का इंतजार कर रहे हैं.

उत्तराखंड के तीर्थस्थलों पर हो रही हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने DGCA और राज्य सरकार से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है. याचिका में कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल, विशेष प्रशिक्षण और उन्नत मौसम पूर्वानुमान प्रणाली लागू करने की मांग की गई है.

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा प्रभावित हुई है. श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट आई है. भूस्खलन और मार्ग अवरोध से यात्रा की रफ्तार धीमी पड़ गई है.

Kedarnath Temple: केदारनाथ मंदिर के कपाट 2 मई से खोल दिए गए हैं. यह मंदिर 6 माह के लिए खुलता है और 6 माह बंद रहता है. लेकिन रहस्य यह है कि मंदिर बंद रहने के बाद भी दीपक कैसे जलता रहता है.

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम के रक्षक भूकुंड भैरव नाथ के कपाट खुले, संध्या आरती शुरू. पहले दिन 30,154 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. चारधाम यात्रा में उत्साह, रविवार को बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे.

कहा जाता है कि, देवभूमि उत्तराखंड में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है, जिससे जुड़ी कई पौराणिक कथा-कहानियां प्रचलित हैं. हर साल केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचने लगते हैं. क्योंकि केदारनाथ सिर्फ स्थान नहीं बल्कि ऐसा धार्मिक धाम हैं, जहां के कण-कण में शिव हैं.

Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा को लेकर इस वर्ष भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. अब तक कुल 21 लाख से अधिक लोगों ने यात्रा में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है.