देश

‘मेरी विनती है..’: भाई शालिग्राम पर आया धीरेंद्र शास्त्री का दोटूक बयान, परिवार पर कही बड़ी बात; देखें वीडियो

Dhirendra Shastri On Shaligram Garg: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर जिले (Chhatarpur) में जमीन विवाद को लेकर एक किसान पर हुई दिनदहाड़े फायरिंग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. इस गोलीबारी मामले में जब बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) के सगे भाई शालिग्राम गर्ग का नाम सामने आया, तो सियासत और सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. भाई पर लगे हत्या के प्रयास के इन गंभीर आरोपों के बीच, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बेहद सख्त और दोटूक बयान जारी कर पूरे परिवार से ही किनारा कर लिया है.

‘मेरा शालिग्राम से कोई संबंध नहीं है’ (Dhirendra Shastri statement)

अपने भाई शालिग्राम गर्ग पर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैंने शालिग्राम जी के बारे में तीन साल पहले ही बात साफ कर दी थी. मेरा उनसे कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं है. असल में, मेरा अपने परिवार से भी कोई नाता नहीं है. पूरी दुनिया और पूरा समाज ही मेरा परिवार है. मैं समाज, देश और सनातन धर्म के लिए जीता हूं. फायरिंग की घटना पर अपनी अनभिज्ञता जताते हुए शास्त्री ने कानून पर पूरा भरोसा जताया. उन्होंने हाथ जोड़कर अपील करते हुए कहा-

‘छतरपुर जिला और मेरा परिवार बहुत बड़ा है, इसलिए आए दिन यहां कोई न कोई घटना होती रहती है. कानून को अपना काम करने दें. जो भी इस घटना का जिम्मेदार हो, उसे ईश्वर और कानून के द्वारा कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. मेरी विनम्र विनती है कि हर घटना में बेवजह मेरा नाम न घसीटा जाए.’

क्या है पूरा मामला? (Dhirendra Shastri family ties)

यह पूरा बवाल छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा का है. यहां मंगलवार को जमीन विवाद के चलते मोतीलाल कुशवाहा नाम के एक किसान पर फायरिंग की गई थी. घायल किसान मोतीलाल ने आरोप लगाया है कि उन पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा था, और इनकार करने पर बागेश्वर धाम प्रमुख के भाई शालिग्राम गर्ग (Dhirendra Shastri brother Shaligram Garg) और उनके साथियों ने उन पर गोलियां चला दीं.

ये भी पढ़ें: वक्त बदल गया, जज्बात बदल गए! कभी धर्मेन्द्र प्रधान के मुरीद थे सोनम वांगचुक…आज मांग रहे इस्तीफा

3 नामजद और 1 अज्ञात पर FIR

घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने मौके पर टीम भेजी. अस्पताल में एक्स-रे के दौरान किसान के शरीर में गोली जैसी वस्तु दिखने की पुष्टि हुई है. पुलिस के अनुसार, इस मामले में सतीश, शालिग्राम और आशीष को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि एक अज्ञात व्यक्ति की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि घटना के दौरान करीब 3 राउंड फायरिंग हुई थी. अब पुलिस मेडिकल रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य (हथियार और खोखे) और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

4 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

7 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

58 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago