Japan Lip Stitching Case: सोचकर देखिए कि कोई इंसान भयंकर दर्द से तड़प रहा हो और उसे बचाने के लिए कोई उसके पास न आए. Japan से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है. यहां एक 49 साल की महिला पर आरोप लगा है कि उसने अपनी ही 42 वर्षीय रूममेट के होंठों को सुई और धागे से सिल दिया. इस खौफनाक वारदात का खुलासा तब हुआ जब वो महिला अपनी जान बचाकर घर से भागी और पड़ोस की एक दुकान पर मदद की गुहार लगाने पहुंची.
एक रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी महिला की पहचान मसाए सकुराई के नाम से हुई है जो 49 साल की है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पीड़ित महिला लहूलुहान हालत में भागकर जब एक दुकान पर पहुंची, तो वो चाहकर भी कुछ बोल नहीं पा रही थी. दुकानदार उसकी हालत देखकर समझ गया था कि कुछ गलत हुआ है. उसने महिला को तुरंत ही एक कागज और पेन दिया ताकि वो अपनी बात लिखकर उसे समझा पाए. इसके बाद महिला ने कागज पर जो लिखा उसे पढ़ने के बाद दुकानदार के पैरों तले जमीन खिसक गई. उसने बिना देर किए पुलिस को फोन किया और पूरे मामले के बारे में जानकारी दी.
पुलिस के अनुसार यह बर्बरता कथित तौर पर 29 जून को की गई थी. पीड़िता अप्रैल 2025 से आरोपी मसाए के साथ उसी के घर में रह रही थी. कई दिनों तक असहनीय दर्द झेलने के बाद आखिरकार महिला को भागने का मौका मिला.
ये भी पढे़ं- ये है दुनिया का रहस्यमयी गांव, यहां इंसान से लेकर पक्षी तक सब अंधे, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
इस पूरे मामले की जांच होने के बाद जो बातें सामने आई हैं वे बेहद चौंकाने वाली हैं. पता चला है कि आरोपी महिला मसाए सकुराई बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को अपने घर में पनाह देती थी. पड़ोसियों का कहना है कि उस घर में अक्सर कई महिलाएं और युवक आते-जाते दिखते थे. अब पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि क्या मसाए वाकई समाज सेवा कर रही थी या फिर इस तथाकथित शेल्टर होम की आड़ में कोई काला धंधा या प्रताड़ना का खेल चल रहा था.
शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि पीड़ित महिला लंबे समय से उस घर में कैद थी. वह इतनी डरी हुई थी कि उसने कभी वहां से भागने की हिम्मत ही नहीं की. फिलहाल पुलिस ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूला है या नहीं और वारदात के वक्त घर में और कौन-कौन मौजूद था. पुलिस इस सनकीपन के पीछे की असली वजह तलाशने में जुटी है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…
महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…