Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नोएडा आ रहे हैं. 10 जुलाई से 16 जुलाई तक ग्रेटर नोएडा में उनका कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम में वो अपना दिव्य दरबार भी लगाएंगे. बागेश्वर धाम के प्रमुख के नोएडा आगमन से पहले 9 जुलाई को ग्रेटर नोएडा शहर में सुबह आठ बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी. फिर 12 जुलाई को सुबह 10 बजे महादेव के दरबार का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं. बागेश्वर धाम सरकार का कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा के जेतपुर मेट्रो डिपो के पास होगा.
इससे पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कर्नाटक में दो दिवसीय दरबार का आयोजन किया था. इसके बाद वो एकांतवास में चले गए. अब एकांतवास से आने के बाद वह ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता है. ग्रेटर नोएडा में बाबा का कार्यक्रम 7 दिनों तक चलेगा. आयोजकों का दावा है कि इस कार्यक्रम में देशभर से श्रद्धालु पहुंचेंगे. इसके लिए 200 बिघे बड़ा पंडाल बनाया जाएगा. बागेश्वर प्रमुख हिंदू धर्म के प्रति काफी कट्टर हैं. वह लगातार लोगों को हिंदुत्व के प्रति जागरूक करते हैं.
इसके अलावा जो भी हिंदू धर्म के प्रति गलत भाषा का प्रयोग करता है, उसे किसी भी मंच पर जवाब देने से पीछे नहीं हटते हैं. बागेश्वर प्रमुख का कहना है कि वह भारत को अखंड भारतवर्ष के रूप में देखना चाहते हैं. धीरेंद्र शास्त्री भगवान हनुमान के बहुत बड़े भक्त हैं.
बताते चलें कि बागेश्वर धाम बाबा के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हिंदू धर्म का बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार करने के लिए जाने जाते हैं. धीरेंद्र हमेशा अपने बयानों के लिए सुर्खियां बटोरते रहे हैं. उन्हें लाखों लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं. उनके कथा पंडाल में भीड़ का आलम यह रहता है कि इसे काबू में करने के लिए पुलिस के पसीने छूट जाए.
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…