देश

Baghpat: चार साल की बच्ची के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, चॉकलेट देने के बहाने खेत में ले गया

– कुलदीप पंडित

Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आने के बाद इलाके में हड़कम्प मच गया है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने 50 साल के शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और रिपोर्ट दर्ज कर ली है तो वहीं मासूम की हालत नाजुक है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. तो वहीं मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.

पूरा मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है. बताया जा रहा है कि अपने घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम बच्ची को गांव का ही एक अधेड़ व्यक्ति ( 50 साल) चॉकलेट देने के बहाने बहला-फुसलाकर बच्ची को अपने साथ गन्ने के खेत में ले गया. उसे गन्ने के खेत में ले जाते हुए कई लोगों ने देखा लेकिन कोई भी उसकी नियत नहीं समझ सका. गांव वालों का कहना है कि, उनको लगा कि बच्ची को घुमाने के लिए ले जा रहा होगा. उसकी उम्र देखकर किसी को भी उस पर शक नहीं हुआ. जबकि खेत में ले जाकर अधेड़ ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. दुष्कर्म के बाद बच्ची को गंभीर हालत में घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया.

ये भी पढ़ें- UP News: बहन-बेटी के साथ छेड़छाड़ की तो अगले चौराहे पर उस शोहदे का इंतजार यमराज कर रहे होंगे, मनचले और शोहदों को सीएम योगी की चेतावनी

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बच्ची को लहूलुहान हालात में देखकर पहले परिजनों को लगा कि उसे कहीं चोट लगी होगी, लेकिन जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया. बागपत पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया तो पूरा मामला सामने आया. पीड़ित बच्ची के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

38 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

47 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

57 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago