आरोपी दारोगा (वीडियो ग्रैब)
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से खाकी को शर्मसार करती खबर सामने आ रही है. यहां दारोगा को एक लड़की के साथ गांव वालों ने आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद उसे अर्धनग्न कर बंधक बनाकर पीटा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दूसरी ओर सूचना मिलने के बाद डीएसपी ने दारोगा को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही दारोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं. दारोगा थाना बरहन में तैनात था और उसका नाम संदीप है.
मामला बरहन थाना क्षेत्र के तेहिया गांव से सामने आया है. इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया है. जानकारी के मुताबिक तेहिया गांव के रहने वाले एक ग्रामीण के घर में रविवार की देर रात दारोगा दीवार से कूदकर अंदर घुस गया. इसी दौरान घर के लोगों ने उसे लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया और फिर गांव के अन्य लोगों को बुला लिया और पकड़ लिया. हालांकि इस दौरान दारोगा ने भागने की कोशिश की लेकिन गांव के कई लोग होने के कारण वह नहीं भाग सका.
लोगों ने उसे खंभे में रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई की और उसे अर्धनग्न कर दिया. गांव वालों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया, जो अब वायरल हो रहा है. वहीं वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया है. जबकि सूचना मिलते ही आनन-फानन में डीएसपी ने दारोगा को सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच बिठा दी है.
ये भी पढ़ें- Aligarh: पाकिस्तान से भारत आई सिमरन ने सुनाई हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की कहानी, चाहती हैं भारतीय नागरिकता
इसके पहले, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दारोगा को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया. इस घटना के बाद आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. एसीपी सौरभ कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. इस सम्बंध में गांव वालों के बयान लिए जा रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…